RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

वर्ष 2023 को संयुक्त राष्ट्र ने घोषित किया है मोटा अनाज वर्ष!खाने में मोटा अनाज का इस्तेमाल करें नागरिक :उपायुक्त मोनिका गुप्ता

उपायुक्त मोनिका गुप्ता

महेन्द्रगढ़ /हरियाणा 09 जुलाई।मिलेट यानि मोटा अनाज (बाजरा, जुआर, कांगनी, रागी इत्यादि) पौष्टिक अनाज होते हैं जो फाइबर, खनिज और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनकी इन्हीं खूबियों के चलते संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को मोटा अनाज वर्ष घोषित किया है। ऐसे में जिला के नागरिक अपने खाने में मोटा अनाज का इस्तेमाल करें। जिला महेंद्रगढ़ की जमीन भी इसी अनाज के उत्पादन के लिए सबसे उपयुक्त है।
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि मोटे अनाज अकसर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में उपयोग किए जाते हैं। दलिया, ब्रेड और साथ ही साइड डिश के रूप में भी पकाया जाता है। प्रदेश में मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार ने भी बाजरे का समर्थन मूल्य देश में सबसे अधिक किया हुआ है। इससे जिला महेंद्रगढ़ के किसानों को सबसे अधिक फायदा हुआ। यह वर्ष बाजरा का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष है, जो बाजरा को एक पौष्टिक भोजन के रूप में बढ़ावा देता है जो किसानों और पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है।
उपायुक्त ने नागरिकों से आह्वान किया कि वर्ष 2023 को मोटा अनाज के तौर पर सफल बनाने के लिए सभी नागरिक अपने घरों में मोटे अनाज से संबंधित रेसिपी बनाएं। इससे मोटे अनाज की खपत बढ़ेगी और किसानों को भी फायदा होगा।
उन्होंने बताया कि बाजरा उच्च तापमान, लगातार सूखे और बाढ़ के प्रति अत्यधिक सहनशील है। इसकी खेती शुष्क क्षेत्रों और वर्षा आधारित क्षेत्रों में की जा सकती है।
कीट प्रतिरोधी हैं। ये मिट्टी की उर्वरता बरकरार रखते हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पोषण मिशन अभियान के तहत बाजरा को किया शामिल

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि मिशन मिलेट के तहत सरकार उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के प्रयास कर रही है वहीं मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण और नुस्खा विकास, उद्यमिता, स्टार्टअप ब्रांडिंग, लेबलिंग और प्रचार सहित जागरूकता कार्यक्रम चला रही है।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा पोषण मिशन अभियान के अंतर्गत बाजरा को शामिल किया गया है।
भारत के नागरिकों को बेहतर खाने में मदद करने के लिए खाद्य समूह अब बाजरा का उपयोग करके स्टेपल, नूडल्स, सेंवई, आटा, बिस्कुट, कन्फेक्शनरी और स्नैक्स का उत्पादन कर रहे हैं।

Related posts

पटना:मिशन मोड में करें AC/DC एवं UC का निस्तारण: संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

भोजपुर: डीएम द्वारा 30 दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल वितरित।

rktvnews

पीयूष गोयल ने सैन फ्रांसिस्को की अपनी यात्रा के पहले दिन फ़्रेमोंट में टेस्ला फैक्ट्री का दौरा किया; द्विपक्षीय बैठकें आयोजित कीं तथा निवेशक गोलमेज सम्‍मेलन में भाग लिया।

rktvnews

11वीं भारत-न्यूजीलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की बैठक न्यूजीलैंड में आयोजित हुई।

rktvnews

भोजपुर:लोक नायक जयप्रकाश नारायण की 45 वी पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोपाल:जनगणना एक राष्ट्रीय कार्य, इसमें सबका सक्रिय सहयोग बेहद जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment