RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

झारखंड विधानसभा की अनुसूचित जाति जनजाति अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति का पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत स्थल अध्ययन यात्रा के क्रम में समिति सभापति लोबिन हेम्ब्रम-स.वि.स की अध्यक्षता व समिति सदस्य नमन विक्सल कोनगाड़ी की मौजूदगी में बैठक।

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा 09 जुलाई।झारखंड विधानसभा की अनुसूचित जाति जनजाति अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति का पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत स्थल अध्ययन यात्रा के क्रम में समिति सभापति लोबिन हेम्ब्रम-स.वि.स की अध्यक्षता व समिति सदस्य नमन विक्सल कोनगाड़ी की मौजूदगी में चाईबासा परिसदन स्थित सभागार में 08 जुलाई को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान समिति के द्वारा जिला अंतर्गत राजस्व संग्रहण, भू अर्जन, राशन वितरण, कल्याण छात्रवृति सहित अन्य संबंधित मामलों का क्रमवार समीक्षा किया गया। इस दौरान परिसदन चाईबासा में समिति सभापति के द्वारा प्रथम स्किल सेंटर में प्रशिक्षित 5 प्रशिक्षुओं को सांकेतिक रूप से ऑफर लेटर प्रदान किया गया। समीक्षा उपरांत समिति सभापति व समिति सदस्य के द्वारा चाईबासा स्थित अनुसूचित जनजाति बालिका विद्यालय तथा आदिवासी कन्या छात्रावास नंबर वन का अवलोकन किया गया। इस दौरान सभापति के द्वारा विद्यालय तथा छात्रावास में उपलब्ध संसाधन आदि के संबंध में छात्राओं से जानकारी प्राप्त कर मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि राज्य सरकार के द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य भर में उत्कृष्ट विद्यालय का संचालन किया जा रहा है तथा बेहतर पढ़ाई करने वाले छात्रों को सरकार के द्वारा विदेश में पढ़ाई करने की भी व्यवस्था सुनिश्चित है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ को संबोधित किया।

rktvnews

जयपुर, 15 अगस्त। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को राजभवन में स्वतंत्रता दिवस पर झण्डारोहण किया। बाद में उन्होंने आरएसी गारद की सलामी ली। राज्यपाल श्री मिश्र ने राजभवन परिसर स्थित राजकीय विद्यालय के उच्च प्राप्तांक वाले बालक-बालिकाओं को मिठाई वितरण कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र भी उपस्थित रहीं। उन्होंने राजभवन स्थित औषधीय उद्यान में काला धतूरा और श्रीमती मिश्र ने अश्वगंधा का पौधा लगाया। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

rktvnews

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय चुनावी अखंडता सम्मेलन में मुख्य भाषण दिया।

rktvnews

भोपाल:स्वच्छता से खुलता है समृद्धि का द्वार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज मे अन्नपूर्णा सामुदायिक रसोई के अंतर्गत जरूरत मंदों को कराया गया भोजन।

rktvnews

अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा:सांसद अजय टम्टा

rktvnews

Leave a Comment