RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भाषा एवं पुस्तकालय विभाग की अभिनव पहल – आईएएस अधिकारियों ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को बताये सफलता के गूर।

जयपुर/राजस्थान 08 जुलाई। भाषा एवं पुस्तकालय विभाग की अभिनव पहल के तहत शनिवार को डॉं. राधाकृष्णन राज्य केन्द्रीय पुस्तकालय, गांधी नगर में प्रदेश में सिविल सेवा परीक्षा-2024 की तैयारी कर रहे युवाओं को मार्गदर्शन के लिए ‘मीट द टॉपर‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस विशेष कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा, भाषा एवं पुस्तकालय विभाग के शासन सचिव नवीन जैन प्रेरक वक्ता एवं कृषि विभाग के आयुक्त श्री गौरव अग्रवाल (2014 बैच के टॉपर) मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम का प्रदेश के सभी राजकीय सार्वजनिक पुस्तकालयों में विशेष प्रसारण किया गया।
स्कूल शिक्षा, भाषा एवं पुस्तकालय विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स दिए तथा उन्हें मोटिवेशन प्रदान किया।
जैन ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि असफलता ही सफलता की सीढ़ी होती है तथा सफलता प्राप्त करने के लिए लगातार मेहनत करना जरूरी है।
कृषि विभाग के आयुक्त गौरव अग्रवाल ने कहा कि सिविल सेवा की तैयारी एक मैराथन दौड़ समान है, जिसमें प्रतिभागियों को लंबी तैयारी के लिए तैयार रहना चाहिए। साथ ही, उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है और पाने के लिए सारी दुनिया है। प्रतिभागियों को सिविल सेवा में चयन के लिए विस्तृत तैयारी करनी चाहिए तथा अपनी कमियों को पहचान कर उन्हें दूर करना चाहिए । उन्होंने अभ्यर्थियों को प्रेरणा देने वाले व्यक्तियों के साथ लगातार संपर्क में रहने की महत्ता भी को बताया।
कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागी मौजूद थे।

Related posts

नवादा:जिला स्तरीय फरोग-ए-उर्दू विकास सेमिनार, मुशायरा एवं कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : पाॅच अभियुक्त गिरफ्तार, रेल पुलिस को सुपुर्द।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने पिकअप से तस्करी की जा रही 2439 अंग्रेजी शराब की बोतलों को किया बरामद,दो गिरफ्तार।

rktvnews

झारखंड में परिवर्तन की लहर, बन रही एनडीए सरकार : सम्राट चौधरी

rktvnews

भोजपुर:विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

जम्मू और श्रीनगर में जियो ट्रू5जी लॉन्च, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया उद्धघाटन।

rktvnews

Leave a Comment