RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भू -अर्जन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक।

गढ़वा/ झारखंड 08 जुलाई।समाहरणालय गढ़वा के सभागार में आज उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में भू अर्जन से संबंधित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक किया गया। समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने भू अर्जन से संबंधित कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अविलंब खजूरी एवं पोटमा का एलपीसी एवं जमाबंदी कराने का निर्देश दिया। बैठक में एलपीसी बनाने के कार्य के विषय पर एजेंसी द्वारा बताया गया कि एनएच अंतर्गत सभी अंचल अधिकारियों द्वारा 30% कार्य लंबित है। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को 1 सप्ताह के अंदर लंबित कार्यो के निष्पादन का निर्देश दिया। वैसे अधिग्रहित भूमि जिनका मुआवजा भुगतान कर दिया गया है, वैसे भूमि पर किसी भी प्रकार का संरचना निर्माण अथवा कृषि कार्य करने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं को लेकर भूमि अधिग्रहण, भूमि मुआवजा, एलपीसी समेत अन्य कार्यों को समय पर करने का निर्देश दिया, जिससे योजनाओं का संचालन समय पर पूरा किया जा सके। उपायुक्त ने पंचायत भवन को सक्रिय रखने का भी निर्देश दिया एवं आपस में समन्वय बनाकर पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आम जनों की सेवा में तत्पर रहने का निर्देश दिया।
इस समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा-सह-जिला भू अर्जन पदाधिकारी राज महेश्वरम समेत परियोजना निदेशक एनएचएआई पलामू, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग गढ़वा, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल गढ़वा, कार्यपालक अभियंता अनुसंधान प्रमंडल गढ़वा, सभी अंचल अधिकारी, सभी अमीन, राजस्व उप निरीक्षक, अंचल निरीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:अपर समाहर्त्ता की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम की बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना : पंच मंदिर में श्री राम कथा (प्रवचन) आयोजित।

rktvnews

देवघर:”सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

देहरादून: सूर्य देवभूमि चैलेंज के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 09 अप्रैल 24

rktvnews

बेतिया:23 दिसंबर को लगेगा रोजगार शिविर।

rktvnews

Leave a Comment