RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें:मुख्य सचिव

जयपुर/राजस्थान 07 जुलाई। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की 13 से 15 जुलाई तक प्रस्तावित राजस्थान यात्रा की तैयारियों को लेकर आज शासन सचिवालय में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करेंं। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाए। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन से प्राप्त निर्देशों पर शत-प्रतिशत रूप से अमल किया जाए।
मुख्य सचिव ने प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर चिकित्सा, सुरक्षा व्यवस्था, रूट, सहित अन्य सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन दिनेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति का इस दौरान जयपुर एवं सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
बैठक में पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। राजभवन, विधानसभा, गृह, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पीएचईडी, ऊर्जा, सार्वजनिक निर्माण, नगरीय विकास एवं आवासन, सूचना एवं जनसंपर्क, पर्यटन, स्वायत्त शासन विभाग, बीएसएनएल तथा जयपुर एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी तथा जयपुर एवं सीकर जिला कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

Related posts

भोजपुर: मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भारतीय मध्यस्थता एसोसिएशन के शुभारंभ में शामिल होकर शोभा बढ़ाई तथा पहले राष्ट्रीय मध्यस्थता सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: अयोध्या दर्शन यात्रा का 16वां जत्था रवाना।

rktvnews

वन हेल्थ अप्रोच’ के तहत एवियन इन्फ्लूएंजा पर एक उच्चस्तरीय मंथन सत्र का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:दिशा एक प्रयास की टीम ने बिहिया चौराहा बाजार से दो बालश्रमिकों को कराया मुक्त।

rktvnews

राजनांदगांव : विधानसभा क्षेत्र डोंगरगांव एवं खुज्जी के सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक मुकेश कुमार ने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों एवं छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पाेरेशन बसंतपुर स्थित स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment