RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक।

अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर रहेगी कड़ी नजर, उड़ानों की सुरक्षा सर्वोपरि: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)14 अक्टूबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आज देवघर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को और सुगम बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने हवाई अड्डे के विकास और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीजीसीए के मानकों के अनुरूप मॉक ड्रिल और साफ-सफाई, यात्री सुविधा का निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने देवघर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने विमानों के सुरक्षित परिचालन और आपातकालीन तैयारियों को सुदृढ़ करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के दृष्टिकोण के अनुसार मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश एयरपोर्ट प्रबंधन को दिया। इसके साथ ही उन्होंने हवाई अड्डा परिसर में साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाए रखने की बात कही। सुरक्षा के लिहाज से उपायुक्त ने एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण और अवैध भवन निर्माण पर कड़ी निगरानी रखने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विमानों की सुरक्षित उड़ान में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन कर बनाई जा रही इमारतों पर प्रशासन पैनी नजर रखेगा ताकि सुरक्षा मानकों से कोई समझौता न हो। इसके अलावा उन्होंने सिक्योरिटी, सेफ्टी और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया।

इस दौरान एयरपोर्ट निर्देशक राजेश कुमार, एयरपोर्ट मैनेजर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में विभिन्न विभागों की विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने ग्रहण की भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की आजीवन सदस्यता।

rktvnews

राजस्थान:विश्वविद्यालय संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता को आधुनिक दृष्टि प्रदान करे: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2023 पर संवर्धनात्मक फिल्म और विवरणिका को ट्रांसलेशन स्वास्थ्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, फरीदाबाद में एक अनावरण कार्यक्रम के दौरान जारी किया गया।

rktvnews

बिहार: वैशाली: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से की कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

Leave a Comment