RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाढ़ प्रभावित 36,060 किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 11.08 करोड़ रुपये की अनुदान राशि अंतरित।

भोजपुर जिले के 7 प्रखंडों की 84 पंचायतों के किसानों को मिला कृषि इनपुट अनुदान का लाभ।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )14 अक्टूबर।बिहार राज्य में अगस्त, 2026 के अंतिम सप्ताह में अतिवृष्टि एवं विभिन्न नदियों के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण उत्पन्न बाढ़ से प्रभावित फसलों की क्षति की प्रतिपूर्ति हेतु राज्य सरकार द्वारा कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत किसानों से डीबीटी पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए गए थे।

इसी क्रम में आज दिनांक 14 अक्टूबर, 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे मुख्यमंत्री, बिहार के कर-कमलों द्वारा राज्य के 18 बाढ़ प्रभावित जिलों के कुल 2,48,704 किसानों के बीच 112.52 करोड़ रुपये की अनुदान राशि का अंतरण किया गया। इस अवसर पर भोजपुर जिले के 7 प्रखंडों की 84 पंचायतों के कुल 36,060 किसानों के बैंक खातों में कुल 11,08,25,534 रुपये (लगभग 11.08 करोड़ रुपये) की अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। शेष पात्र किसानों को अनुदान राशि का भुगतान भी विभाग द्वारा शीघ्र किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, भोजपुर मनेश कुमार मीणा, अपर समाहर्ता (आपदा) तथा जिला कृषि पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

Related posts

रोहतास:डीएम की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्केल ऑफ फाइनेंस (वियतनाम) के निर्धारण हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

पूर्व बड़हरा विधानसभा प्रत्यासी रघुपति यादव ने धार्मिक अनुष्ठान में संतो से किया समागम।

rktvnews

भोजपुर:जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटर राजेश यादव की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी।

rktvnews

शतरंज का प्रशिक्षण सम्पन्न! जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 14 मई 23 से।

rktvnews

खैरागढ़:वीर शहीदों की शहादत को नमन कर विश्वविद्यालय में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में निर्देशन सेल द्वारा मानसिक स्वास्थ्य व समायोजन का मापन किया गया।

rktvnews

Leave a Comment