RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने एहतियातन जनता से की अपील।

जिलाधिकारी उदिता सिंह

नवादा/बिहार 06 जुलाई।जिलाधिकारी उदिता सिंह बरसात के दिनों में जिले में डूबकर मरने की घटनाओं को देखते हुए जल जमाव वाले क्षेत्रों एवम नदियों के किनारे नही जाने की अपील किया है। साथ ही बच्चों को भी जलजमाव वाले क्षेत्रों और नदी नालों से दूर रखने की अपील की है। उन्होंने जिले वासियों से अपील करते हुऐ कहा है कि भारी वर्षा होने की स्थिति में लोग घर मे ही रहे। नदियों,तालाबो आदि का जलस्तर अधिक है तो,साथ ही वर्षा के दिनों में कई जगहों पर जल जमाव भी हो जाता है। अतः बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकले। जिला प्रशासन नवादा जिले वासियों से अपील करता है कि जलजमाव वाले क्षेत्रों में छोटे और नाबालिग बच्चों को कभी भी अकेले नहीं छोड़े ,दुर्घटना घट सकती है। बरसात के दिनों में अपने बच्चों पर निगरानी अवश्य करें । जल जमाव वाले क्षेत्रों एवम नदियों के किनारे जाने से बचें,साथ ही अपने बच्चों को भी जल जमाव क्षेत्रों एवम नदियों के किनारे जाने से रोके।
गौरतलब हो कि पिछले वर्ष में लगातार डूबने की घटना प्राप्त हो रही थी बचने के

उपाय:

1. अपने और अपने बच्चों की बचाएं जान।
2. नदियों-तालाबों में न धोएं बर्तन-कपड़े एवं न करें स्नान।
3. डूबते हुए की तरफ रस्सी, धोती, साड़ी या बांस फेंके।
4. डूबे हुए व्यक्ति को तुरंत ऑक्सीजन उपलब्ध करवाएं ।
5. ऑक्सीजन न मिले तो मुंह से स्वांस दें।
6. पेट में भर गया हो पानी तो पेट के बल लिटाकर दवाब दें जिससे पानी निकल जाए, फिर जल्दी अस्पताल ले जाए।
थोड़ी सी सावधानी बरतकर अपने परिवार और समाज की जन _धन का आपदा से बचाव कर सकते है।

Related posts

01 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

रायपुर : दो पंचायत सचिव पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच लंबित भुगतान के निपटारे पर ऐतिहासिक समझौता हुआ

rktvnews

देवघर:मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी मुहिम: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रैली एवं रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को पूर्वोत्तर क्षेत्र की ओर आकर्षित करने के लिए विशेष गतिविधियां।

rktvnews

Leave a Comment