
RKTV NEWS/ आरा ( भोजपुर)29 अगस्त।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज महाराजा कॉलेज, आरा के परिसर में हॉकी मैच का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, भोजपुर मनेश कुमार मीणा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर भोजपुर एवं पटना की बालिका हॉकी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर एवं मंच उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि भोजपुर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
