RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बखोरापुर में शिव मंदिर जीर्णोद्धार के लिए हुआ भूमि पूजन,भव्य निर्माण का लिया गया संकल्प।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अगस्त।बखोरापुर पश्चिम बगीचा स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं बजरंगबली मंदिर के नवनिर्माण और परिसर के जीर्णोद्धार को लेकर सोमवार को भूमि पूजन किया गया। दोपहर 3:30 बजे से आयोजित भूमि पूजन में भोजपुर के विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। भूमि पूजन समारोह में बखोरापुर के हजारों ग्रामीण, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे शामिल हुए।
समारोह में जय मां काली बखोरापुर वाली मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष एवं होटल मौर्या, पटना के कार्यकारी निदेशक बीडी सिंह, सह मुख्य संरक्षक रविशंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण तिवारी, मुख्य सलाहकार सिद्धार्थ कुमार उर्फ दीपू, प्रशासक कंचन कुमार, सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह, पर्यवेक्षक राजेश सिंह, गेस्ट हाउस प्रभारी धर्मेंद्र राय सहित मंदिर कार्यकारिणी के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।सार्वजनिक रूप से नाम और प्रचार की इच्छा रखने वाले दानदाताओं से सहयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा। केवल गुप्त रूप से धन या सामग्री का दान करने वाले श्रद्धालुओं का सहयोग स्वीकार किया जाएगा।
मंदिर कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह गोपाल ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू होने की तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

Related posts

ये बुलडोजर (अ) न्याय ऐसे कैसे रुकेगा?

rktvnews

उमरिया:प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मनाया गया शिक्षक दिवस।

rktvnews

भोजपुर:अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वीकेएसयू में संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

जनप्रतिनिधि कतना शिशुपाल

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा महायज्ञ के रूप मे मनाया गया।

rktvnews

बिहार:प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत 3 लाख परिवारों को प्रथम किश्त के रूप में 1200 करोड़ रूपये की सहायता राशि का मुख्यमंत्री ने माऊस क्लिक कर किया एकमुश्त हस्तांतरण।

rktvnews

Leave a Comment