RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लापता अग्निवीर जवान कुंदन कुमार के परिजनों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद।

सुरक्षित बरामदगी के लिए हरसंभव पहल का दिया भरोसा।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)23 अगस्त।भोजपुर जिले के संदेश प्रखंड अंतर्गत जनेसरा गांव निवासी एवं भारतीय सेना के अग्निवीर जवान कुंदन कुमार के लापता होने की सूचना के बाद आरा सांसद कॉ. सुदामा प्रसाद आज उनके परिजनों से मिले और पूरे मामले की जानकारी ली। कुंदन कुमार वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली में 5 ग्रेनेडियर्स में तैनात हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 अगस्त 2026 से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है तथा परिजनों से भी उनका संपर्क टूट गया है।

सांसद सुदामा प्रसाद ने कुंदन कुमार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि जवान की सुरक्षित बरामदगी के लिए हरसंभव स्तर पर पहल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि देश की सेवा कर रहे एक जवान का इस लापता होना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक मामला है। परिवार की चिंता और पीड़ा को देखते हुए संबंधित सैन्य अधिकारियों एवं प्रशासन से समन्वय कर खोजबीन में तेजी लाने की आवश्यकता है।

सांसद ने कहा कि इस संबंध में रक्षा मंत्रालय, संबंधित सैन्य अधिकारियों तथा अरुणाचल प्रदेश प्रशासन के स्तर पर तत्काल आवश्यक पहल के लिए संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से भी मामले में प्रभावी समन्वय स्थापित कर जवान की खोज एवं सुरक्षित बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

सांसद ने कहा कि कुंदन कुमार की सुरक्षित वापसी ही प्राथमिकता है और इस कठिन समय में उनके परिवार के साथ वे पूरी मजबूती से खड़े हैं।
उन्होंने कहा कि कुन्दन कुमार के भाई घटना स्थल पहुँचे हैं उनके अनुसार वर्तमान रेस्क्यू टीम प्रयाप्त नही है इस लिए नई टीम भेजा जाए, इनके परिवार घटना स्थल पर जाना चाहते हैं उन्हें भेजने की व्यवस्था करना चाहिए। साथ ही वहाँ के हर स्थिति की जानकारी परिजनों को दिया जाए।

Related posts

जननायक कर्पूरी चर्चा’ अभियान के क्रम में कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव पहुंचे डॉ विनोद।

rktvnews

बक्सर डीएम ने जिलास्तरीय स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:डॉ राजेन्द्र प्रसाद के आदर्शों से ही राजनीति की शुद्धि संभव :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

जाति के नए आंकड़ों के आधार पर नीतियां बने, दलितों-पिछड़ों का आरक्षण बढ़े : महबूब आलम

rktvnews

भोजपुर:डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के जोनल गेम्स में बी एस डीएवी को कुल13 गोल्ड, 12 सिलवर और 03 ब्रोंज।

rktvnews

भोजपुर:स्वदेशी समुदायों की सुरक्षा और संरक्षण आवश्यक :प्रो संजय कुमार सिंह

rktvnews

Leave a Comment