
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अगस्त। बहिरो, आरा निवासी एवं सीपीआई (एमएल) के वरीय नेता राजनाथ पासवान ने सोमवार को आरा जीरो माइल स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने न्यू दीपक मेडिकल हॉल एवं जनता शुद्ध शाकाहारी भोजनालय का विधिवत उद्घाटन किया।उद्घाटन समारोह में अगिआंव के विधायक महेश पासवान,दिलराज प्रीतम,चन्दन कुमार, वरिष्ठ पत्रकार विशाल सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवस्थापित प्रतिष्ठानों के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल संचालन की कामना की।उपस्थित लोगों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के समीप मेडिकल हॉल और शुद्ध शाकाहारी भोजनालय के शुरू होने से मरीजों, उनके परिजनों तथा आसपास के लोगों को आवश्यक दवाएं और गुणवत्तापूर्ण भोजन की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी।
