RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जागरूकता एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की संयुक्त पहल
ब्रह्माकुमारीज़ और भारत सरकार का महा-अभियान- 10 करोड़ नागरिकों को नशामुक्त करने का संकल्प
6 से 20 अगस्त तक देशव्यापी ’10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महा-अभियान’ का किया जायेगा आयोजन।
राजयोग मेडिटेशन और आध्यात्मिक शिक्षा के माध्यम से व्यसन मुक्ति का लक्ष्य
सभी नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और युवाओं से इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जुड़कर भारत को नशामुक्त बनाने की अपील- उपायुक्त

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)04 अगस्त।देश के युवाओं और नागरिकों को नशे की लत से बचाने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान, भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के सहयोग से एक ऐतिहासिक पहल करने जा रहा है। इस साझा समझौते (MoU) के तहत आगामी 6 से 20 अगस्त तक देशव्यापी ’10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महा-अभियान’ का संचालन किया जाएगा।

इसी क्रम में आज दिनांक- 04 अगस्त 2026 को उपायुक्त, गढ़वा पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा समाहरणालय के सभा कक्ष में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जागरूकता एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गढ़वा की केंद्र संचालिका द्वारा कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के 10 करोड़ नागरिकों को नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा दिलाना और उन्हें एक स्वस्थ व सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। यह अभियान युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। यह अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वतंत्रता दिवस के खास अवसरों पर चलाया जा रहा है।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि दिनांक 6 अगस्त से 20 अगस्त तक यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 15 दिनों तक चलने वाले इस महा-अभियान के दौरान शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों और कॉलेजों), स्थानीय समुदायों और ब्रह्माकुमारीज़ के सेवा केंद्रों के माध्यम से बड़े स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अत: उन्होंने देश के सभी नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और युवाओं से अपील की है कि वे इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जुड़कर भारत को नशामुक्त बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

संस्थान के स्थानीय प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत व्यसन छोड़ने और इच्छाशक्ति को मजबूत करने के लिए नागरिकों को बिल्कुल मुफ्त ‘राजयोग ध्यान’ (Meditation) और आध्यात्मिक शिक्षा दी जाएगी। केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्तर पर भी लोगों को मजबूत बनाया जाएगा ताकि वे दोबारा नशे की ओर न बढ़ें। इनमें मुख्य रूप से जन-जागरण रैलियां, नशामुक्ति परामर्श शिविर (Counseling Camps), नुक्कड़ नाटक और कार्यशालाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति इस अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं या अपने नजदीकी ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र से सहायता पाना चाहते हैं, तो संस्थान के स्थानीय केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा उपस्थित सभी लोगों के बीच नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने एवं इसमें अपेक्षित सहयोग प्रदान करने हेतु “नशा मुक्त भारत प्रतिज्ञा” का सामूहिक संकल्प दिलाई गई।

उक्त मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा, डीपीएम जेएसएलपीएस विमलेश शुक्ला, समाहरणालय के विभिन्न कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारी समेत ब्रह्माकुमारी संस्थान से आए लोग उपस्थित थें।

Related posts

नही सो रहा जिला प्रशासन!बालू माफियाओं की नींद उड़ी।

rktvnews

राजस्थान:प्लास्टिक मुक्त राज्य के लिए संकल्पित राज्य सरकार : सदस्य सचिव, राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी।

rktvnews

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की विशेष बैठक आयोजित।

rktvnews

भीम चौपाल की तैयारी बैठक आयोजित।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की लोक शिकायत के 08 अपीलीय मामलों की सुनवाई।

rktvnews

Leave a Comment