RK TV News
खबरें
Breaking News

दिग्विजय सिंह ने दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर मतदाताओं का जताया आभार।

भोपाल/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)04 अगस्त। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह की जीत पर दतिया के सभी मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि दतिया की जनता ने वर्ष 2023 की तरह इस उपचुनाव में भी कांग्रेस पर विश्वास जताकर पार्टी को विजय दिलाई है। उन्होंने सभी मतदाता भाइयों एवं बहनों को कांग्रेस की जीत के लिए हार्दिक बधाई और धन्यवाद दिया।

उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, पार्टी के विधायकों, पदाधिकारियों और नेताओं के प्रति भी हृदय से आभार व्यक्त किया।

दिग्विजय सिंह ने नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और पूरी निष्ठा के साथ दतिया की सेवा करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहेगी तथा दतिया के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Related posts

भोजपुर:विद्युत बकायेदारों की काटी गई बिजली एवं बिजली चोरी के विरुद्ध दर्ज कराई गई प्राथमिकी।

rktvnews

माले विधायक मनोज मंजिल और अन्य 22 की आजीवन कारावास के विरोध में राज्यव्यापी विरोध दिवस के रूप में पूरे जिले में माले ने किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने चेन्नई में 9वें सिद्ध दिवस समारोह का उद्घाटन किया।

rktvnews

पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियां बढ़ी है पर प्रासंगिकता बरकरार है : डॉ० समीर वर्मा

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने दिया निर्देश: अनुपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाएँ होंगी चयनमुक्त।

rktvnews

जिला महेंद्रगढ़ में विधानसभा आम चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment