RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:छह दिन बाद समाप्त हुआ छात्रों के समर्थन में सिविल सोसायटी द्वारा संचालित धरना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 जुलाई।देशभर में छात्रों के आंदोलनों के समर्थन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक, युवाओं के भविष्य और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे मुद्दों को लेकर सिविल सोसायटी, आरा के बैनर तले जयप्रकाश स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर पिछले छह दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन रविवार को संकल्प सभा के साथ संपन्न हो गया।समापन सभा की अध्यक्षता किसान नेता यशवंत सिंह ने की, जबकि संचालन सामाजिक कार्यकर्ता एवं रंगकर्मी अशोक मानव ने किया। सभा की शुरुआत में सामाजिक कार्यकर्ता विजय मेहता ने आंदोलन की पूरी रूपरेखा और छह दिनों की गतिविधियों की जानकारी दी। धरने के दौरान कविता पाठ, जनसंवाद, बुद्धिजीवियों की भूमिका पर चर्चा तथा सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श के माध्यम से आंदोलन को वैचारिक और सांस्कृतिक स्वरूप दिया गया।समापन सत्र में मधु कुमारी द्वारा प्रस्तुत मुख्य वक्तव्य को आंदोलन का दस्तावेज़ स्वीकार किया गया। समाप्त होने के बावजूद जनहित के मुद्दों पर सामाजिक संवाद और जनजागरण अभियान जारी रहेगा।कार्यक्रम में आरती वर्मा, रंजू देवी, नीता सिंह, मंटू सिंह, ममता कुमारी, रूपा कुमारी, शिवानी कुमारी, वशिंका कुमारी, सरस्वती पासवान, रेणु कुमारी, राजीव रंजन कुमार, गौतम कुमार, मनोज यादव, मुलायम यादव, कुश सिंह, संजीव पाण्डेय सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

रांची:ए-हेल्प के माध्यम से बदल जाएगी ग्रामीणों की जीवनशैलीः बादल

rktvnews

भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 25-26 में 1 बिलियन टन माल ढुलाई का आंकड़ा पार किया।

rktvnews

अपराध गोष्टी समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार सरकार शिक्षकों के साथ वादा खिलाफी कर रही है!नियोजित शिक्षको के समर्थन मे खुलकर बोले जीवन कुमार।

rktvnews

हम न रहेंगे सब दिन !

rktvnews

भोजपुर:जदयू कार्यालय में जयंती पर याद किए गये गांधी और शास्त्री।

rktvnews

Leave a Comment