RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लंबित आवेदनों के निपटारे हेतु विशेष कैम्प का आयोजन।

लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित करते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा।

महेंद्रगढ़/हरियाणा 04 जुलाई।मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत आज नांगल चौधरी खंड में लंबित आवेदनों को निपटाने के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में संबंधित विभाग और नांगल चौधरी से संबंधित सभी बैंकों के ब्रांच मैनेजर ने लाभार्थियों से कागजात पूरे करवाए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि आज इस कैंप में पहुंचे सभी लाभार्थियों को मौके पर ही कागजात तैयार करवाकर उनके आवेदन करवाए गए। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य अंत्योदय परिवारों का आर्थिक उत्थान करना है। इसके तहत कौशल विकास तथा उन्हें स्वरोजगार के साथ जोड़ा जा रहा है। जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से कम है उनको कम से कम एक निश्चित आय तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सरकार द्वारा खंड स्तर पर अंत्योदय मेलों का भी आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में आज इस खंड के लंबित मामलों को निपटाने के लिए यह विशेष कैंप लगाया गया था।
इस मौके पर पीएनबी नांगल चौधरी ब्रांच द्वारा कुछ लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।
इस अवसर पर सीएमजीजीए दिवाकर कुमार, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी विजय सिंह, पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ बलजीत सिंह, मनोज कुमार, अरुण कुमार, सतीश व महेश के अलावा विभिन्न बैंकों के मैनेजर तथा साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड:NFDC और UFDC के संयुक्त तत्वावधान में “उत्तराखण्ड में फिल्मिंग इकोसिस्टम का विकास”विषयक कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:बच्चों के मनोभाव और समस्याओं को मनोविज्ञान की मदद से समझा जा सकता है : प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

rktvnews

गोपालगंज:जिला निर्वाचन पदाधिकारी और एसपी ने वरीय पदाधिकारियों संग मतदान प्रतिशत बढ़ाने को ले मतदाताओं के बीच लगाया चौपाल।

rktvnews

भोजपुर : पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई।

rktvnews

भोजपुर: भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व प्राचार्य की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि ,कंबल व भोजन का हुआ वितरण।

rktvnews

Leave a Comment