RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :पदग्रहण समारोह में बोली डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग बड़े और जनोपयोगी कार्य हो!

सबके सहयोग से ऐतिहासिक कार्य होंगे : अध्यक्ष रोटेरियन के एम अग्रवाल

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जुलाई।रोटरी क्लब आफ आरा का 69वां पद ग्रहण समारोह रेड क्रॉस सोसाइटी सभागार में हर्ष और उल्लास के वातावरण में आयोजित हुआ। इस अवसर पर रोटरी इंटरनेशनल जिला 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन संदीप नारंग तथा असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन पी एन चौबे की विशेष उपस्थिति। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान,दीप प्रज्वलन और रोटेरियन डा जीवेश कुमार के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। पूर्व अध्यक्ष मनजीत आनंद द्वारा विगत वर्ष में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया तथा अपने सभी सहयोगियों को उपहार प्रदान किया। रो अवधेश पांडे ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पी एन चौबे का परिचय और अपने बातों को विस्तार से रखा।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा नए अध्यक्ष को कृष्ण माधव अग्रवाल को कॉलर पहनकर आसन ग्रहण कराया गया। इसी क्रम में नये सत्र के सेक्रेटरी अभिषेक कुमार, कोषाध्यक्ष विकास कुमार को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज प्रभाकर तथा धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक कुमार सिंह उर्फ बबलू जी ने किया।
अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग ने नए रोटरी सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए सबको रोटरी इंटरनेशनल से जुड़ने के लिए शुभकामना और बधाई दी। इन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह समारोह केवल पद ग्रहण का नहीं बल्कि विचारों और कार्य करने की जिम्मेदारी है। इन्होंने कहा की छोटे-छोटे काम की अपेक्षा बड़ा कार्य जनहित में करने की जरूरत है। बड़ा काम जहां संतोष देगा, जनहित के काम में आएगा और आजीवन याद भी रहेगा। इन्होंने रोटरी के सभी आयोजित कार्यक्रमों में आने के लिए तथा सहयोग के लिए अपील भी की।
वर्तमान अध्यक्ष कृष्ण माधव अग्रवाल ने सबका आभार और अभिवादन करते हुए सबसे अपील की हमारा सहयोग करें और निर्धारित क्लब के कार्य को ऐतिहासिक बनाने में सहभागिता निभाएं निश्चित रूप से रोटरी क्लब आरा अच्छा कार्य करके दिखाएगा। प्रमुख उपस्थिति में डॉक्टर एस एम इशा डॉक्टर एस के केडिया डॉ बीके प्रसाद संजीव गुप्ता अखिलेश्वर प्रसाद श्रेयांश जैन डॉक्टर अर्चना सिंह डॉक्टर आशुतोष कुमार मनोज कुमार सिंह ओम प्रकाश सिंह डॉक्टर मनीष,आर पी पाठक दिलीप कुमार सिंह अरविंद सिंह रामकुमार सिंह , फर्स्ट लेडी मृदुल जी मीनाक्षी जैन जी सविता प्रसाद जी रामेश्वर प्रसाद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related posts

भोपाल:अखिल भारतीय साहित्य परिषद भोपाल इकाई की वीर बाल दिवस पर आयोजित गोष्ठी गुरुगोविंद सिंह के साहिबजादों को समर्पित रही।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 49 लाख 9 हजार 336 लाभार्थियों के खाते में 2920 करोड़ रुपये की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से अंतरित की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई VB-GRAMG, पीएम आवास ग्रामीण एवं PM JANMAN आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:नीतीश सरकार रोजगार देने की बजाय युवाओं पर बरसा रही है लाठियां: शिवप्रकाश रजंन

rktvnews

जनजातीय सामाजिक सेवा समिति द्वारा आदिवासी समाज के मुद्दों पर काम के लिए सम्मानित किए गए डॉ अतुल मलिकराम।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment