RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मुख्यमंत्री चौहान ने स्वामी विवेकानंद की पुण्य-तिथि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 04 जुलाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वामी विवेकानंद की पुण्य-तिथि पर श्रद्धा- सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
स्वामी विवेकानन्द, वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी सन्1863 को कोलकाता में हुआ। भारत में स्वामी विवेकानन्द के जन्म-दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी जी ने 25 वर्ष की आयु में ही वेद, पुराण, बाइबल, कुरआन, धम्मपद, गुरुग्रंथ साहिब, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, साहित्य, संगीत और दर्शन की सभी विचारधाराओं को आत्मसात कर लिया था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 की विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। जीवन के अन्तिम दिन 4 जुलाई 1902 को भी उन्होंने अपनी ध्यान करने की दिनचर्या को नहीं बदला और प्रात: ध्यानावस्था में ही महासमाधि ले ली।

Related posts

भोजपुर: मैट्रिक से स्नातक पास युवाओं के लिए अवसर11 मार्च को एक दिवसीय रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

दरभंगा प्रमण्डल के 61वें आयुक्त के रूप में हिमांशु कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

गया:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण अवधी के दौरान “प्रपत 12” भर मास्टर ट्रेनरों को सुपुर्द करने को कहा।

rktvnews

नितिन गडकरी ने पश्चिम बंगाल में नादिया, मुर्शिदाबाद और उत्तर 24 परगना जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 परियोजनाओं के विस्तार के लिए 553.12 करोड़ रुपये की स्‍वीकृति दी।

rktvnews

चतरा:सीमा पंचायत के सोनपुर गांव में प्लाश उत्तम कृषि प्रसंस्करण केंद्र (दाल मिल) का उद्घाटन।

rktvnews

श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्तिक चतुर्दशी:पवन पुत्र हनुमान के जन्म की कहानी।

rktvnews

Leave a Comment