RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज मे अत्याधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण परियोजना का टोपोग्राफिकल सर्वे संपन्न।

श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे टोपोग्राफिकल सर्वे

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 8 जुलाई। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के गौतम नगर स्थित श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज मे प्रस्तावित अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण की दिशा मे एक महत्वपूर्ण चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। अमूल्य डिज़ाइनर्स एंड इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड, पटना द्वारा प्रस्तावित निर्माण स्थल का टोपोग्राफिकल सर्वे सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
सर्वेक्षण कार्य का नेतृत्व कंपनी के निदेशक मुकेश नारायण सिन्हा ने अपनी विशेषज्ञ तकनीकी टीम के साथ किया। इस दौरान स्थल की भौगोलिक एवं स्थलाकृतिक विशेषताओं, भूमि के स्तर (लेवल), माप, ढाल तथा अन्य आवश्यक तकनीकी पहलुओं का विस्तृत अध्ययन किया गया। सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ऑडिटोरियम का वैज्ञानिक एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप विस्तृत अभिकल्प (डिज़ाइन) तैयार किया जायेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि प्रस्तावित अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगा। इसके निर्माण के उपरांत महाविद्यालय मे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों, सेमिनारों, कार्यशालाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, व्याख्यानमालाओं तथा अन्य शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के आयोजन के लिए आधुनिक एवं सुसज्जित आधारभूत संरचना उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास को नई दिशा एवं गति प्राप्त होगी। इस अवसर पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य संतोष तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पूज्य स्वामी जी की असीम कृपा से यह विद्या का मंदिर निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होकर अपने चरम उत्कर्ष को प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शैलेंद्र चतुर्वेदी ने जिस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए डॉ. गुलाब फलाहारी को अधिकृत किया है, उसे वे पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए इस महत्वाकांक्षी परियोजना को सफलतापूर्वक आगे बढायेंगे।

Related posts

झारखंड:पिछले दो आम चुनाव के मुकाबले कम हुए आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलेः के. रवि कुमार

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने वाराणसी व उन्नाव में फ्लिपकार्ट कम्पनी के 02 वेयरहाउस का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:बेटी जन्मोत्सव में 20 नवजात बालिकाओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

मुख्यमंत्री बघेल ने कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन और बालक-बालिका छात्रावास का किया लोकार्पण।

rktvnews

बक्सर:स्वच्छता ही सेवा कैंपेन के तहत जिला गंगा समिति के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

ओसाका में आयोजित विश्व एक्सपो 2025 में आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित दैनिक योग सत्रों की झलकियां।

rktvnews

Leave a Comment