RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट।

नर्मदा परियोजनाओं संबंधी मुद्दों पर हुई उच्चस्तरीय बैठक।

भोपाल/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)08 जुलाई।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिवसीय नई दिल्ली भ्रमण में मध्यप्रदेश के हितों से संबंधित विषयों पर विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों और संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट एवं चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्रीगण को पुष्प-गुच्छ, अंगवस्त्रम और प्रतीक चिन्ह भेंट किये।

नर्मदा परियोजनाओं के लंबित मुद्दों पर उच्च स्तरीय बैठक

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल के अतिरिक्त अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से नर्मदा परियोजनाओं के लंबित मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी हिस्सा लिया । बैठक में नर्मदा परियोजनाओं से संबंधित अंतर्राज्यीय मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। परियोजनाओं के कार्यों की गति को तीव्र करने के संबंध में भी चर्चा हुई।

अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से पृथक-पृथक भेंट कर मध्यप्रदेश के हितों से संबंधित चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों से भी अलग-अलग मुलाकातों में अंतर्राज्यीय परियोजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में बातचीत की।

Related posts

अक्टूबर 2024 में कोयला उत्पादन 84.45 मिलियन टन तक पहुंचा।

rktvnews

छत्तीसगढ़:रायपुर : पुलिसकर्मियों के प्रति रखें मानवीय दृष्टिकोण : रमेन डेका

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 05 मामलों की सुनवाई करते हुए किया गया समाधान।

rktvnews

भोजपुर:जैनशास्त्र में ‘दर्शन’ का उद्देश्य जन-कल्याण के लिए एक अलौकिक स्थान मोक्ष : प्रो एन पी पालित

rktvnews

भोजपुर: भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझा रहा आरा रेड क्रॉस सोसायटी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की 8वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता की

rktvnews

Leave a Comment