RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:एनकाउंटर एवं बुल्डोजर राज के खिलाफ भाकपा-माले का विरोध, मुख्यमंत्री का जलाया पुतला!

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जुलाई।बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार द्वारा एनकाउंटर, बुल्डोजर एवं माॅब-लिचिंग के खिलाफ भाकपा-माले के राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत भाकपा-माले ने जिला कार्यालय श्रीटोला आरा से विरोध मार्च जो शहर के विभिन्न मांगों से होते हुए आरा रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया! भाकपा-माले ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला भी दहन किया!इस सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले नेताओं ने कहा कि बिहार में मॉब लिचिंग,फर्जी मुठभेड़,बुलडोजर के जरिए बिहार की सत्ता को चलाने चाहते हैं!आगे माले के नेताओं ने कहा कि देश व प्रदेश में संविधान,लोकतंत्र एवं कानून को सत्ता में बैठी भाजपा सरकार खुलेआम खत्म कर रही है!जो आम नागरिकों के उपर खतरे की पहचान बनी हुई है!बिहार में भाजपा की नई सरकार बनते ही दलित,गरीबों पर बुलडोजर का कहर बरसा रही है!जिसमें पूरे बिहार में दहशत का माहौल बना हुआ है!बुल्डोजर और फर्जी मुठभेड़ को रोकने के लिए बिहार के दलित गरीबों को संगठित कर जुझारू आंदोलन खड़ा करेंगे और बुलडोजर वाली सरकार को पीछे धकेलने का काम करेंगे!विरोध मार्च में नगर सचिव सुधीर सिंह,ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,अमित बंटी,बालमुकुंद चौधरी,राजेन्द्र यादव,विकास कुमार,राजेश कुमार, सुमित कुमार,नीतू कुमारी,मुस्कान कुमारी,वर्षा कुमारी,हंशिका ओझा,सागर पासवान,हरिनाथ राम,रणधीर कुमार राणा,संतविलास राम,रितेश कुमार,सुनील कुमार,विकास राजा,साहिल अरोरा,चंदन दास,हरिनारायण गुप्ता सहित कई लोग शामिल थे!
संचालन जिला कमेटी सदस्य रौशन कुशवाहा ने किया!

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 06 अगस्त 25

rktvnews

बिहार: अब बिजली बिल भुगतान पर बचत भी.. लाभ भी 🤓

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के विधायक के पहल पर पुल निर्माण की उम्मीद जगी

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व- रामजी प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि 29 जुलाई को : डा शशि कुमार सिंह

rktvnews

रियर एडमिरल वी गणपति ने पुणे स्थित मिलिट्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कमांडेंट का कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment