
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जून।NIC भोजपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से CCTNS CAS 1.0 पर कार्यशाला आयोजित किया गया। सुनील कुमार जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी एवं गौतम कुमार अतिरिक्त जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीमों ने कार्यशाला के दौरान तकनीकी सहयोग दिया गया। यह कार्यशाला उन पुलिस थानों के लिए आयोजित की गई, जहाँ वर्तमान में DigiGov Non-CAS CCTNS एप्लिकेशन संचालित है। कार्यशाला में आरा नगर थाना ,आरा नवादा थाना ,आरा मुफसिल थाना एवं आरा SC ST थाना के पुलिस पदाधिकारी /कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है |
कार्यशाला का उद्देश्य CCTNS CAS 1.0 के प्रभावी कार्यान्वयन को बढ़ावा देना तथा गृह विभाग, बिहार सरकार की अपेक्षाओं को पूर्ण करना था। कार्यक्रम को Dr. Shailesh Kumar Shrivastava, उप महानिदेशक एवं राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी (SIO), बिहार द्वारा संबोधित किया गया। इस कार्यशाला में बिहार के सभी जिलों से पुलिस पदाधिकारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।उन्होंने कहा कि NIC बिहार इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन के माध्यम से बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा राज्य द्वारा विकसित नवाचारों एवं कार्यान्वयन मॉडल को अन्य राज्यों के लिए एक उदाहरण के रूप में विकसित किया जाएगा।
कार्यशाला के दौरान National Crime Records Bureau के प्रतिनिधियों ने CCTNS CAS 1.0 की प्रमुख विशेषताओं एवं कार्यप्रणाली का प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। प्रशिक्षण में परिचालन प्रक्रियाओं, कार्यप्रवाह प्रबंधन, डेटा प्रबंधन तथा एप्लिकेशन के प्रभावी उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को विस्तार से समझाया गया।यह कार्यशाला बिहार में CCTNS CAS 1.0 के राज्यव्यापी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा बिहार पुलिस, SCRB, NCRB एवं NIC बिहार की डिजिटल पुलिसिंग को सशक्त बनाने, अपराध एवं अपराधियों से संबंधित सूचनाओं के कुशल प्रबंधन तथा प्रौद्योगिकी आधारित नागरिक-केंद्रित पुलिस सेवाओं को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करती है।
