RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना : अर्बन सेमिनार मे शामिल हुए वार्ड पार्षद आशीष कुमार सिन्हा! भुवनेश्वर मे हुआ आयोजन।

भुवनेश्वर मे अर्बन सेमिनार मे संबोधित करते वार्ड पार्षद डॉ आशीष कुमार सिंह

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 24 जून। उड़ीसा के अर्बन एकैडमी, भुवनेश्वर मे प्रजा फाउंडेशन द्वारा आयोजित अर्बन सेमिनार मे शामिल हुए डा आशीष कुमार सिन्हा। पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 38 के वार्ड पार्षद हैं डा आशीष कुमार सिन्हा। इस सेमिनार मे उड़ीसा सरकार की अपर मुख्य सचिव उषा पड़ी, लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ नीरज बोरा, असम के खुमतैई के विधायक मृणाल सैकिया, भुवनेश्वर की महापौर सुलोचना दास, रायपुर की मेयर मीनल चौबे, पीलीभीत की चेयरमैन आस्था अग्रवाल, डिब्रूगढ़ के मेयर, दिल्ली नगर निगम के पूर्व उप महापौर जय भगवान यादव समेत देश के सात राज्यों के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हिस्सा लिया। डॉ आशीष कुमार सिन्हा ने भुवनेश्वर नगर निगम द्वारा किए जा रहे कचरा प्रबंधन के कार्य को भी देखा। इसके अलावा डा आशीष कुमार सिन्हा ने पुरी मे पेय जल आपूर्ति योजना की भी जानकारी ली।

भुवनेश्वर मे अर्बन सेमिनार मे शामिल पटना नगर निगम के वार्ड पार्षद डॉ आशीष कुमार सिन्हा

पुरी मे वाटको (WATCO) द्वारा पुरी के निवासियों को 24 × 7 शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। वहाँ पीने के पानी के लिए भूगर्भ जल का उपयोग न करके स्थानीय नदी के पानी का ट्रीटमेंट करने के बाद उसे घरों तक पहुँचाया जा रहा है। डा आशीष कुमार सिन्हा ने कहा कि इस योजना को पटना मे भी सफलतापूर्वक किया जा सकता है। पवित्र गंगाजल को ट्रीटमेंट करने के बाद पीने योग्य बना कर पटना के हर घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सकता है। पटना में भूगर्भ जल का स्तर तेजी से नीचे भाग रहा है। इसका विकल्प हर हाल मे जलूद से जल्द खोजना पड़ेगा। गंगा नदी के पानी का उपयोग कर हम इस संकट से उबर सकते हैं।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने की कृषि हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

उज्जैन:प्रत्येक मतदान केंद्र पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान कराएं: कलेक्टर, नीरज कुमार सिंह

rktvnews

गिर रहे हैं और भी पुल, और बहुत सारे!!

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 जनवरी 24

rktvnews

गांधी इच्छा के विरुद्ध सत्याग्रह में शामिल हुई थी कस्तूरबा।

rktvnews

भोजपुर:स्नातकोत्तर भूगोल विभाग द्वारा आयोजित मौखिक परीक्षा में शोधार्थी रमेश कुमार सफल,हेड प्रो ललित कुमार ने दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment