RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

पालनहार योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव समारोह में चित्तौड़गढ़ जिले के 13446 लाभार्थीयों के खातों में 1 करोड़ 98 लाख 92 हजार का लाभ हस्तांतरित किया गया,मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 03 जुलाई। अनाथ और निराश्रित बच्चों को आर्थिक सहायता वाली पालनहार योजना का जिला स्तरीय ‘लाभार्थी उत्सव’ कार्यक्रम सोमवार को इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सभी जिलों में आयोजित लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जुड़े। मुख्यमंत्रीअशोक गहलोत ने बटन दबाकर एक साथ 5.91 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 146.74 करोड़ रूपए का लाभ हस्तांतरित किया। उन्होंने पालनहार योजना के लाभान्वितों से चर्चा की एवं सरकार की योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक बातचीत की।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल के साथ ही जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव से जुड़े। लाभार्थी उत्सव के दौरान चित्तौड़गढ़ जिले के 13446 लाभार्थीयों के खातों में 1 करोड़ 98 लाख 92 हजार का लाभ हस्तांतरित किया गया। लाभार्थियों को ऑडिटोरियम में लाने ले जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बसों की व्यवस्था की गई। साथ ही, सभी को फूड पैकेट्स भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने कहा कि लाभार्थी उत्सव में जिले के 13 हजार से अधिक लाभार्थियों को डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में महंगाई राहत शिविरों में लगभग 86% लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और अभी भी कुछ स्थाई कैंप प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के लाभार्थी उत्सव राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जाएंगे।
समारोह में नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना, अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक गोयल, जिले के उपखंड अधिकारीगण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राम दयाल , परिवीक्षा अधिकारी विकास खटीक सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष लाभार्थियों ने भाग लिया।

Related posts

मध्यप्रदेश:किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल तथा इसके परिणाम का प्रकाशन या प्रचार 19 अप्रैल से एक जून तक पूर्णत: प्रतिबंधित,भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी।

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर और गड़हनी पीएचसी में एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा का कार्य बहिष्कार 26 वे दिन भी जारी।

rktvnews

अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर हरियाणा के झुंपा गांव में ‘श्री राम महोत्सव’ और ‘खादी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीन दिवसीय बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो – 2023 का किया उद्घाटन।

rktvnews

पटना: सहकार भारती के स्थापना दिवस पर बोले महामंत्री सबको स्वरोजगार देना प्राथमिकता।

rktvnews

डाक विभाग ने उत्साह से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस, अहमदाबाद मुख्य डाक घर पर पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

rktvnews

Leave a Comment