RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अपनी एकाग्रता को बढ़ाने के लिए योग को दिनचर्या में जोड़ें : प्रो.डॉ.एन. पी. पालित

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जून।एम. एम. महिला कॉलेज, आरा में एनएसएस तथा एनसीसी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कालेज के प्रधानाचार्य प्रो.डॉ.एन. पी. पालित ने की। प्रो. डॉ. पालित ने मोबाइल को स्ट्रेस कि सबसे बड़ा कारक स्वीकारते हुए मानसिक बीमारियों का कारण बताया। विद्यार्थी सबसे अधिक मोबाइल इस्तेमाल करते हैं इसलिए उन्हें योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए ताकि वे अपनी एकाग्रता को बढ़ा सकें। आज दुनिया भर में इसका महत्व बढ़ रहा है। उन्होंने बताया की 21 जून उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे बड़ा दिन होता है जिसे योग परंपरा में आध्यात्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ को मंजूरी मिली। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सुधा निकेतन रंजनी ने
कहा कि योग मनुष्य को उर्जावान व दीर्घायु बनाता है। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ. स्मिता कुमारी ने कहा कि इस वर्ष 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ” स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग ” विषय के साथ मनाया जा रहा है , जो  सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए योग के महत्व पर बल देता है । योग स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए एक मूल्यवान अभ्यास होता है।साथ ही मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन में भी सहायक होता है।
कार्यक्रम का संचालन एनसीसी ऑफिसर डॉ. स्मिता कुमारी के द्वारा तथा समापन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुधा निकेतन रंजनी के द्वारा किया गया। कॉलेज की छात्रा जागृति ने छात्राओं से सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, हलासन, तडासन, कपालभांति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी तथा अन्य योगो का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के दौरान डॉ अंजू कुमारी, डॉ कुमारी शिल्पा, डॉ विभा कुमारी, डॉ सुधा सिंह, डॉ रजनी, डॉ कंचन, डॉ. अपर्णा, अंजू कुमारी पीटीआई, डॉ. अनामिका, डॉ. राजबाला, डॉ रश्मि, डॉ.रजनी, डॉ. सरोज के साथ अन्य शिक्षकों की उपस्थिति रही इनके साथ ही बीस से अधिक छात्राएं योग शिविर में भाग लीं।

Related posts

अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के दौरान संचयी कोयला उत्पादन 5.73% बढ़कर 928.95 मीट्रिक टन तक पहुंच गया।

rktvnews

सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा में एक बार फिर उठाया सहारा निवेशकों का मुद्दा।

rktvnews

दुमका में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वालों को किया गया जागरूक।

rktvnews

भारत-मलेशिया राज्य मंत्री स्तरीय द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:जिला गव्य विकास कार्यालय द्वारा दुधारू पशु मेला का किया गया आयोजन।

rktvnews

दरभंगा डीएम ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक!विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment