RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मुहर्रम पर्व को ले शांति समिति की बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जून।मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सदर अनुमंडल सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया तथा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मुहर्रम 26 जून को मनाया जाएगा। जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा तथा उसी मार्ग से वापस लौटेगा। जुलूस मार्गों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही शांति समिति के सदस्य भी प्रशासन के साथ मौजूद रहेंगे। डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जुलूस एवं अन्य गतिविधियों की निगरानी हेतु वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी। गश्ती दल के साथ वीडियोग्राफर तैनात रहेंगे, जो जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों की रिकॉर्डिंग करेंगे।सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। जिला शांति समिति सदस्य एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अधिवक्ता अमरेंद्र चौबे ने कहा कि व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली अफवाहों की सूचना तत्काल प्रशासन तक पहुंचाने की व्यवस्था सुदृढ़ होनी चाहिए। उन्होंने जिला नियंत्रण कक्ष का संपर्क नंबर सार्वजनिक करने, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, गलियों की बैरिकेडिंग, शहर की साफ-सफाई, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने तथा टूटी सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की।
सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी। बिजली विभाग को जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर लटके हुए तारों को दुरुस्त करने तथा नगर निगम को समय पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु ने कहा कि पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।बैठक में वरीय पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर, फायर ब्रिगेड के अधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य अमरेंद्र चौबे, मुना अंसारी, एकराम आलम, उमाशंकर ओझा, नवीन प्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

10अप्रैल,कोविड-19 अपडेट

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा शपथ के माध्यम से आमजनों को किया गया जागरूक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के शुभारंभ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:बाबू साहेब की सेना में सभी जाति धर्म के लोग थे : आर के सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अमिताभ बच्चन से रण उत्सव में आने का आग्रह किया।

rktvnews

मकर संक्रांति के अवसर पर टाइगर फुटबॉल क्लब द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment