RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : मृतक के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री आरके सिंह

बिलौटी मे मृतक के परिजनों से मिलते पूर्व केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 जून। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने प्रखंड के बिलौटी गाँव मे मृतक भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जो लाइव वीडियो मैंने देखा और जो लोगों ने बताया उसके अनुसार वह लड़का हाथ में पिस्टल लिए हुए कुछ बोल रहा है। वह लङका पिस्टल फेंकता है और सरेंडर करता है। उसके बाद उसे गोली मारी गई। उन्होंने कहा कि यह एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या है। यह प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लगता है। उन्होंने कहा कि नाजायज मजमा को हटाने के लिए पुलिस फायरिंग और दोनों तरफ से गोली चलने को एनकाउंटर कहा जाता है। उन्होंने कहा कि निहत्थे को गोली मारना एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या है। उन्होंने गोली मारने वाले पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने मृतक के परिजनों पर मुकदमा दर्ज करने की निंदा की। उन्होंने मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सरकार द्वारा उच्च न्यायालय के सेवा निवृत न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विक्षिप्त व्यक्ति को गोली मारने का कोई औचित्य नहीं है।

Related posts

राजस्थान: जयपुर:राज्यपाल ने ‘इनोफ़ेस्ट इंडिया 2024’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने राम नवमी पर श्री राम जानकी तपोवन मंदिर निवारणपुर, रांची में पूजा – अर्चना कर राज्य की उन्नति , सुख- शांति और खुशहाली की कामना की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में राज्य तीरंदाजी अकादमी का किया लोकार्पण।

rktvnews

भारतीय नौसेना की वार्षिक सुरक्षा समीक्षा-2024।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गायक और अभिनेता किशोर कुमार को किया नमन।

rktvnews

राज्य सरकार के पहल से खेल के क्षेत्र में जिले को मिली बहुत बड़ी उपलब्धी!चतरा जिले को दो आवासीय एवं 10 डे- बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र खोलने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई।

rktvnews

Leave a Comment