
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 जून। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मृतक भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया और सांत्वना देते हुए कहा कि कानूनी लड़ाई ही इसका समाधान है। उन्होंने हर स्तर पर कानूनी मदद करने और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मृतक की मां को वित्तीय सहायता के रूप मे नगद राशि दी। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले मे आपकी कोई मदद नहीं करेगी। उन्होंने घर के पढ़े लिखे बच्चे को प्राइवेट नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मैं आपकी मदद करने आया हूॅ औरों की तरह भाषण देने नहीं। उन्होंने मृतक के परिजनों को एक करोङ रुपये की सहायता राशि देने की मांग सरकार से की। उन्होंने इस घटना मे संलिप्त पुलिसकर्मियों के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल करा कर दंडित करने की मांग सरकार से की।
