RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी ने शहीद हरे राम कुँवर की पत्नी को प्रदान की 21 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि ।

 

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जून।शहीद हरे राम कुँवर की पत्नी को 21,00,000 रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि जिला पदाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया द्वारा प्रदान की गई। यह राशि शहीद हरे राम कुँवर के निकटतम आश्रित के रूप में उनकी पत्नी को आर्थिक संबल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दी गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों और उनके परिजनों का सम्मान एवं कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जिलाधिकारी ने शहीद के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि प्रशासन भविष्य में भी उनके हितों की रक्षा और आवश्यक सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

Related posts

देवघर :उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

युवा उधमियो ने भारत में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए रोडमैप पर चर्चा की।

rktvnews

बक्सर:मध्य विद्यालय, राजपुर में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

जयपुर:55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस राज्य स्तरीय समारोह, उद्योगों में सुरक्षा संस्कृति अपनाना समय की जरूरत:उप मुख्यमंत्री

rktvnews

संविधान विरोधी छवि को बदलने की कवायद।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: जीआरपी ने आरा स्टेशन से संदिग्ध को किया गिरफ्तार,निकला मोबाइल चोर।

rktvnews

Leave a Comment