RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:सावधान: “नाबालिग बच्चों से काम कराना पड़ सकता है महँगा, हो सकती है जेल”!

बाल श्रम उन्मूलन अभियान: देवघर के होटलों में धावा-दल की कार्रवाई, 2 बाल श्रमिक कराए गए मुक्त।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)19 जून।उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर आज बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत गठित धावा-दल द्वारा देवघर जिला के विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न होटलों का सघन निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई के दौरान जिले के 02 होटलों से कुल 2 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। विमुक्त कराए गए दोनों बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, देवघर को सुपुर्द कर दिया गया है। इस औचक निरीक्षण अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों और गैर-सरकारी संगठनों (NGO) के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिनमें मुख्य रूप से श्रम प्रवर्द्धन पदाधिकारी भूषण यादव (देवघर), राजेश यादव (सारवॉ), टिंकू कुमार दास (मोहनपुर), दिव्यलोक प्रियदर्शी (मधुपुर), जयकुमार यादव (सारठ), एवं दीपक कुमार साव (पालोजोरी)।
NGO प्रतिनिधि: विपुल सिंह (NGO चेतना विकास) एवं दीपा कुमारी (NGO आश्रय)
चाइल्ड हेल्पलाइन प्रवेज अंसारी (CHILD HELPLINE SUPERVISOR) उपस्थित थे।

न्यायालय के निर्देश और कानूनी प्रावधान

सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा ‘एम. सी. मेहता बनाम राज्य सरकार एवं अन्य’ (पीटीशन (सी) संख्या: 455/1996) में 10.12.1996 को दिए गए निर्णय के आलोक में जिला बाल एवं किशोर श्रमिक कोष में ₹20,000.00 से ₹50,000.00 तक की रकम जमा कराई जा सकती है।बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं उन्मूलन) अधिनियम, 1986 एवं संशोधित अधिनियम, 2016 की धारा-3 या धारा-3A के उल्लंघन के आधार पर धारा-14 के अनुसार नियोक्ता (मालिक) पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा सकती है।

मुख्य नियम एवं अपील…

●बाल श्रम यानी 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से कार्य लेना सामाजिक कुरीति ही नहीं, बल्कि एक कानूनन अपराध है।

●किसी भी नियोजन में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों का नियोजन पूरी तरह प्रतिबंधित है।

●किसी भी खतरनाक नियोजन एवं प्रक्रिया में 18 वर्ष से कम आयु के अल्पवयस्कों का नियोजन प्रतिबंधित है।

सभी से अपील

यदि किसी घर, होटल, ढाबा, ईंट-भट्टा, मोटर गैरेज, क्रशर इत्यादि में कोई बच्चा बाल श्रम करते पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर 18003456526 एवं 1098 पर दें।

Related posts

एपिलेप्सी पर इकोन-2023 सम्मेलन का राज्यपाल ने किया उद्घाटन! मिर्गी रोग से जुड़ी भ्रांतियों और अंधविश्वास को दूर करने में सहयोग करें चिकित्सक:राज्यपाल

rktvnews

बुंदेलखंड की रसोई से निकला हुनर बना देश की पहचान; ज़ाहिदा परवीन के सिर सजा विजेता का ताज।

rktvnews

अधिवक्त्ता देव कुमार ठाकुर के निधन पर सिविल कोर्ट आरा में नो वर्क।

rktvnews

भोजपुर जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 27अकटूबर 23 से!विभिन्न जिले से 600 खिलाड़ी भाग लेंगे:खेल पदाधिकारी संजीव कुमार

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई VB-GRAMG, पीएम आवास ग्रामीण एवं PM JANMAN आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पटना:जमीनी स्तर पर आपदा के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें विभाग के अधिकारी: मंत्री ,आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

Leave a Comment