RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत क्रॉस कंट्री दौड़ एवं रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)19 जून।उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले में संचालित मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं नशामुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को गिरिडीह स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ एवं रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं खिलाड़ियों के बीच नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जन जागरूकता फैलाना था।
प्रतियोगिता में आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र, डे-बोर्डिंग बैडमिंटन प्रशिक्षण केन्द्र एवं क्रीड़ा किसलय प्रशिक्षण केन्द्र, गिरिडीह के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंडर-12, अंडर-14 एवं अंडर-17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से कार्यक्रम को सफल बनाया।
क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी, गिरिडीह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उपायुक्त, रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जिलेभर में नशामुक्ति जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। खेल गतिविधियां युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके पश्चात आयोजित रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों के खिलाड़ियों ने जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने सामूहिक समन्वय, टीम भावना, अनुशासन एवं खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ भाईचारे एवं खेल भावना का भी उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।

उपायुक्त ने जिलेवासियों/विशेषकर युवाओं से अपील किया कि वे नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाए

उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिलेवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशिक्षकों, खेल कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन एवं समन्वय में अमन राज, जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ, गिरिडीह द्वारा भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि नशामुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, योग कार्यक्रम, शपथ ग्रहण समारोह, हस्ताक्षर अभियान एवं अन्य जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:मानस में पुरुष पात्र वैभव पूर्ण कृति है: प्रो डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

जयपुर:पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव शर्मा की अध्यक्षता में हाईलेवल बैठक।

rktvnews

गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुति देने वाली झारखंड की टीम का रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने आवास पर किया अभिनंदन।

rktvnews

बेतिया:वाल्मीकिनगर में निर्माणाधीन 102 कमरों वाले अतिथि गृह एवं 500 सीट की क्षमता वाले प्रेक्षागृह का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज विभिन्न पृष्ठभूमि के युवा स्टार्ट-अप्स के साथ बातचीत की, इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से माता-पिता और बुजुर्गों के बीच व्यापक जागरूकता लाने का आह्वान किया

rktvnews

एमडीजे स्कूल के 15वें वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरा जलवा! फिल्मी जगत के सितारों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

rktvnews

Leave a Comment