RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के अवसर पर की जाने वाले विभिन्न तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)18 जून। बुधवार को राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को लेकर मेला क्षेत्र व रुटलाइन निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने आइएसबीटी, कोठिया टेंट सिटी निर्माण स्थल, सरसा, भलुवा, परित्राण, दुम्मा बॉर्डर, कांवरिया पथ का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर की जाने वाली विभिन्न तैयारियों की वस्तुस्थिति से अवगत हुए।

इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बाघमारा बस स्टैंड के पश्चात कोठिया में श्रद्धालुओं के आवासन हेतु बनाए जाने वाले टेंट सिटी में सुविधा व सुरक्षा के साथ हाइजीन, वेंटिलेशन और फायर, सुरक्षा व विद्युत ऑडिट पर विशेष रूप से ध्यान रखने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। साथ टेंट सिटी से शौचालय की निश्चित दूरी के अलावा विद्युत व्यवस्था व विद्युत आपूर्ति के अलावा विद्युत संचरण की सुरक्षा को लेकर संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि साल दर साल श्रद्धालुओं को और भी बेहतर सुविधा टेंट सिटी में मील सके। आगे उपायुक्त ने परित्राण, भलुवा, सरसा समीप वाहन पड़ाव स्थल पर बेरिकेडिंग, महिला व पुरुषों हेतु अलग-अलग शौचालय, स्नानगृह की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही मेला के दौरान स्वास्थ्य कैम्प, साउंड सिस्टम, साफ-सफाई और बैनर-पोस्टर के माध्यम से आवश्यक जानकारी को प्रदर्शित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप करे कार्य: उपायुक्त

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कांवरिया पथ दुम्मा बॉर्डर से पैदल निरीक्षण करते हुए महीन बालू बिछाव, बिजली के तारों को ऊपर व दुरुस्त करने के अलावा चापाकलों के आसपास सफाई और अतिक्रमण हटाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए कांवरिया पथ में श्रद्धालुओं की सुविधा अनुरूप कार्यों को दुरुस्त करने का आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ हीं उपयुक्त ने पूरे कांवरिया रूटलाईन में बालू बिछाव पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया एवं मेहिन बालू का हीं प्रयोग पूरे रूटलाईन में करने का निदेश दिया संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया, ताकि पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। इसके अलावे पैदल निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कांवरिया पथ में बनाये जाने वाले प्रशासनिक शिविर, ओपी, स्वास्थ्य केन्द्र, विद्युत व्यवस्था, सूचना-सह-सहायता केन्द्र, होल्डिंग प्वाइंट, शौचालय, स्नानागर, इंद्र वर्षा के अलावा कांवरिया पथ के किनारे एवं गाँव के बाहर पथों की विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। साथ ही उन्होंने कांवरिया पथ में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई के अलावा नलों से निकलने वाले पानी पथों पर जहां-तहां न बहे इस हेतु उपायुक्त द्वारा कार्यपालक अभियन्ता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। इसके अलावे गर्मी को देखते हुए उपायुक्त ने कार्यपालक अभियन्ता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, देवघर एवं नगर निगम के अधिकारियों को निदेशित किया कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में पेयजल व शौचालय की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ चौबीसों घंटे मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया, ताकि कांवरिया पथ एवं रूटलाईन में पेयजल आपूर्ति की समस्या किसी भी सूरत में उत्पन्न न हो। साथ ही उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दुम्मा से खिजुड़िया मोड़ तक रंगरोगन के अलावा शेड, चापाकल, सरकारी भवन, शौचालय, वन विभाग के शेड, भवन प्रमंडल की भवनों का हो रहे अतिक्रमण के अलावा काँवरिया पथ में हो रहे अवैध निर्माण को अगले आदेश तक पूरी तरह से निषेध करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर व संबंधित अंचलाधिकारी को दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता, विद्युत विभाग, भवन प्रमंडल, एनआरपी, आरसीडी के कार्यपालक अभियंता सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सिटी मैनेजर, नगर निगम की टीम, डीएमएफटी की टीम व संबंधित विभाग के अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आस्था, संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव को समर्पित पहल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:श्रद्धा के साथ नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा हैँ।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : सुशासन तिहार जनसमस्याओं के निराकरण व जन आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम:उद्योग मंत्री

rktvnews

चतरा:होम गार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित संचालन के दिए निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 अगस्त 25

rktvnews

भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य के लिए योग, लोकतंत्र के लिए जागरूकता” थीम के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment