RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:राजद का विशाल धरना, महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 जून।राष्ट्रीय जनता दल भोजपुर द्वारा बुधवार को जिला मुख्यालय आरा में राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, भ्रष्टाचार, खराब कानून व्यवस्था, पेपर लीक, आदि को लेकर एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष वीरबल यादव और संचालन प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में मनेर विधायक भाई वीरेंद्र शामिल हुए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।आम जनता के कार्य बिना रिश्वत के नहीं हो पा रहे हैं।विधान पार्षद सोनू कुमार राय ने कहा कि सरकार की तथाकथित विकास यात्राएं बिहार की वास्तविक स्थिति को छिपाने का प्रयास हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रति व्यक्ति आय के मामले में बिहार देश के पिछड़े राज्यों में शामिल है और सरकार के विकास के दावों की वास्तविकता जनता के सामने है।
पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव ने जातिगत सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में लोग आज भी गरीबी और अभाव में जीवन बिता रहे हैं। वहीं जगदीशपुर के पूर्व विधायक राम विशुन सिंह ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपराध की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की।पूर्व विधायक अरुण यादव एवं राहुल तिवारी ने सरकारी योजनाओं में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि उपयोगिता प्रमाण पत्रों के लंबित रहने से भ्रष्टाचार की आशंका बढ़ी है। उन्होंने गरीबों के घरों को तोड़े जाने के मामलों पर भी सरकार को घेरा। रामबाबू सिंह ने भूदान एवं सीलिंग की जमीनों के पर्चाधारियों को उनका अधिकार नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। वहीं राजद जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि सरकार धान और गेहूं के अलावा अन्य फसलों की खरीद को लेकर गंभीर नहीं है।जिला प्रवक्ता आलोक रंजन ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और किसानों की बदहाली के खिलाफ पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक पहल नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, युवा राजद जिलाध्यक्ष शैलेंद्र राम, एकराम आलम, चिंता देवी, हीरा ओझा, मंटू शर्मा, नंदकिशोर सिंह, धनंजय यादव, सोहेल खान, मनु राठौर, शिव कुमार शर्मा, पूर्व मेयर सुनील यादव सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए हजारों कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी मां के साथ किया पौधारोपण।

rktvnews

राष्ट्रपति ने सिकंदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में मनरेगा एवं जल संसाधन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कटिहार जिले को दी 166 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 145 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर:नितिन नबीन के अभिनंदन समारोह में भोजपुर से शामिल होंगे हजारों लोग, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में तैयारियां तेज।

rktvnews

भोजपुर:साहित्य जगत के आदर्श शिक्षक और लेखक थे श्री बी डी सिंह : डा प्रतिक

rktvnews

Leave a Comment