RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक।

जनप्रतिनिधियों द्वारा अनुशंसित 139 जनहितकारी योजनाओं पर हुआ विमर्श, पूर्व स्वीकृत 38 योजनाओं को दी गई घटनोत्तर स्वीकृति।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)17 जून।पूर्वी सिंहभूम जिले में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नई योजनाओं के अनुमोदन को लेकर उपायुक्त श्री राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान पूर्व में स्वीकृत कुल 38 योजनाओं को कार्यकारिणी समिति द्वारा घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। इन योजनाओं में विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण एवं जनसुविधाओं के विस्तार से संबंधित कार्य शामिल हैं। स्वीकृत योजनाओं में आरसीसी कल्वर्ट निर्माण, गार्डवाल निर्माण, पहुंच पथ निर्माण, घाटशिला में जोहार मार्ट हेतु दुकान/शोरूम निर्माण, सोलर बेस्ड मिनी पाइप्ड वाटर सप्लाई योजनाओं का रिपेयर एवं मेंटेनेंस कार्य तथा आंगनबाड़ी केंद्र भवनों में जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।
बैठक में जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राप्त राशि के उपयोग एवं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त विकास योजनाओं के प्रस्तावों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जिले के माननीय सांसद एवं विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के माननीय विधायकगण द्वारा अनुशंसित कुल 139 जनहितकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, पेयजल व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, संपर्क पथों का निर्माण, सामुदायिक परिसंपत्तियों का विकास तथा आम नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन में स्थानीय आवश्यकताओं एवं क्षेत्रीय प्राथमिकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है तथा उपलब्ध संसाधनों का उपयोग पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ किया जाना चाहिए।
बैठक में योजनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार सहित जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 08 अप्रैल 24

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन, समन्वय समिति द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित।

rktvnews

बक्सर डीएम ने केंद्रीय कारा अधीक्षक बक्सर के साथ की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

गया:कड़ी सुरक्षा के बीच 5 लाइसेंसी मां दुर्गा की मूर्ति दुखहरनी द्वार से कराया गया पास।

rktvnews

जन जैव विविधता रजिस्टर को अद्यतन बनाने और सत्यापन के लिए राष्ट्रीय अभियान गोवा में प्रारम्‍भ।

rktvnews

भोजपुर:युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे डॉ प्रदीप सिंह पंकज : प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment