RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ध्यान योग केंद्र के तैयारी समिति की बैठक।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर) 15 जून।स्थानीय जेल रोड स्थित ध्यान योग केंद्र के कार्यालय चौबीसी जैन मंदिर परिसर में आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक वृहद कार्यक्रम करने के लिए तैयारी समिति की बैठक डॉ जया जैन की अध्यक्षता में हुई।संचालन केंद्र के सचिव पत्रकार नरेंद्र सिंह ने किया।
डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट के द्वारा संचालित ध्यान योग केंद्र से जुड़े लोगों शिक्षक मुन्ना राय, कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ पप्पू जी,डॉ किरण कुमारी, समाज सेवी बिनोद सिंह,डॉ अनिल कुमार सिंह,शिक्षक संतोष कुमार सिंह, सजला सिन्हा, प्राकृतिक चिकित्सा नंद किशोर राम, एक्युप्रेशर शिक्षक नारद मुनि तिवारी आदि ने आपसी विचार विमर्श पश्चात निर्णय लिया की उस दिन कैंप कार्यालय के साथ साथ दलित बस्ती एवं महिलाओं के बीच जाकर जन जागरण के रूप में उनको जागृत किया जाए कि योग अपनाने से जीवन में होने वाले कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।बैठक में शामिल अन्य लोगों में कमलेश व्यास, डॉ कुमार शिलभद्र,पत्रकार विजय सिंह आदि प्रमुख थे।

Related posts

भोजपुर श्रमजीवी पत्रकार यूनीयन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त सौम्या को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

1 जनवरी 2024 को क्वालीफाइंग तिथि मानकर मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी!मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग।

rktvnews

प्रधानमंत्री 17 अक्टूबर को ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

बक्सर:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल से विधान सभा अध्यक्ष ने की मुलाकात।

rktvnews

राजस्थान:साइबर स्लेवरी (गुलाम) बनाकर साइबर धोखाधड़ी के संबंध में एडवाइजरी जारी

rktvnews

Leave a Comment