RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का हुआ अभूतपूर्व विकास:उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी

वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत:विधानसभा अध्यक्ष, देवनानी

12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के प्रदर्शनी।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )14 जून। अजमेर में आयोजित 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के प्रदर्शनी का उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अवलोकन किया। इस विशेष अवसर पर देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा भी उपस्थित रहे। यह प्रदर्शनी पिछले 12 वर्षों में देश के आर्थिक, सामाजिक, आध्यात्मिक एवं सामरिक विकास पर आधारित है। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से युवा, महिला, किसान एवं गरीब कल्याण से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को बेहद प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी देश के विकास और उत्थान की सच्ची तस्वीर प्रदर्शित करती है। पिछले 12 सालों में देश का अभूतपूर्व विकास हुआ है और इसी का परिणाम है कि आज विश्व के अग्रणी देशों में हम एक बड़ी शक्ति के रूप में उभरे हैं। केंद्र सरकार की नीतियों ने हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाकर भारत को वैश्विक पटल पर एक सुदृढ़ और स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की कर रहा है। पूरे देश में हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के पहुँची हैं। इससे आमजन के जीवन स्तर में क्रांतिकारी सुधार आया है। सरकार की दूरदर्शी नीतियों एवं मजबूत इच्छाशक्ति के बदौलत वर्ष 2047 तक भारत पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनेगा।

देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश हर मोर्चे पर सफल रहा है। हम पहले से कहीं अधिक सशक्त हुए हैं। सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग का विशेष ख्याल रखा जा रहा है, चाहे वह गरीब हो, युवा हो, महिला हो या किसान हो। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को देश की इस गौरवशाली विकास यात्रा को बेहद करीब से देखने और समझने का बेहतरीन अवसर मिला है।

इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बन्धु, जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व सभी अतिथियों का संग्रहालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

Related posts

भारतीय नौसेना और ग्रीस की हेलेनिक नौसेना के बीच पहला द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास भूमध्य सागर में संपन्न हुआ।

rktvnews

झारखंड:सिंहभूम लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद जोबा मांझी ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

बक्सर:एन.सी.सी कैडेटों ने दी ‘ए’ प्रमाण पत्र हेतु परीक्षा।

rktvnews

गिरिडीह:जिले में सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन व सड़क हादसे में कमी लाने के उद्देश्य से करें कार्य: रामनिवास यादव

rktvnews

तीन राज्य, तीन घटनाएं : तीनों के पीछे संघ का एजेंडा।

rktvnews

Leave a Comment