RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त ने आरोग्य मंदिर का किया औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका(झारखंड) 12 जून।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा गुरुवार को रानीश्वर प्रखंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बांसकुली तथा मसलिया प्रखंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, भालका सिंगारी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, आधारभूत संरचनाओं तथा आमजन को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की।
रानीश्वर प्रखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बांसकुली में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भवन का निर्माण कार्य अभी प्रगति पर है तथा भवन का हस्तांतरण संबंधित विभाग को नहीं किया गया है। इस पर उपायुक्त ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी शेष कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करते हुए भवन का शीघ्र हस्तांतरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इसके उपरांत उपायुक्त ने मसलिया प्रखंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, भालका सिंगारी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्वास्थ्य उपकेंद्र के प्रभारी से संस्थान की कार्यप्रणाली, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, तथा सहिया एवं सेविकाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने दवा भंडार का भी अवलोकन किया तथा रैंडम रूप से कई दवाओं की एक्सपायरी तिथि की जांच की। जांच के दौरान सभी दवाएं मानक के अनुरूप एवं उपयोग योग्य पाई गईं।
उपायुक्त ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि उपचार के लिए आने वाले ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र में पेयजल की समस्या की जानकारी मिलने पर उन्होंने संबंधित विभाग को अविलंब आवश्यक कार्रवाई करते हुए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, बिजली, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष बल दिया तथा कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।
मौके पर उप विकास आयुक्त उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:भिखारी ठाकुर लोकोत्सव : परंपराओं को कर रहा जीवंत।

rktvnews

भोजपुर:कर्नल मनु तिवारी के आवास पर हुआ चुड़ा दही भोज।

rktvnews

बजट में कपड़ा मंत्रालय के लिए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 5272 करोड़ रुपये की घोषणा की गई।

rktvnews

चतरा:दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण,सभी व्यवस्थाएँ मानक के अनुरूप ससमय कराने का दिया निर्देश।

rktvnews

लखनऊ:महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शांति सदभावना काव्य दर्पण सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment