RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने सेल्फी ब्रिज में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)12 जून।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सेल्फी ब्रिज में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थल पर आमजन एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए लगाए गए बेंचों की गुणवत्ता की जांच की तथा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वहां स्थापित किए जा रहे शेड का अवलोकन करते हुए एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता को शेड की ऊंचाई बढ़ाकर निर्माण कराने का निर्देश दिया, ताकि आगंतुकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके तथा स्थल अधिक आकर्षक एवं उपयोगी बन सके।
उपायुक्त ने कहा कि सेल्फी ब्रिज जिले का एक महत्वपूर्ण पर्यटन एवं आकर्षण केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग घूमने और समय व्यतीत करने आते हैं। ऐसे में यहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता एवं उपयोगिता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सौंदर्यीकरण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्यटकों एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भी उपस्थित थे।

Related posts

मुर्शिदाबाद की घटना क्या भारत की संप्रभुता पर हमला है?

rktvnews

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने ग्रिडको लिमिटेड के साथ 800 मेगावाट बिजली खरीद के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

मोतिहारी:सर्वजन दवा खाना है फाइलेरिया को भगाना है” नारे के साथ दलित बस्तियों में खिलाई गई दवा।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने मतगणना केंद्र का किया का विस्तृत निरीक्षण।

rktvnews

प्रशाखा पदाधिकारी भरत कुमार हुए सेवानिवृत्त, उपायुक्त समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों ने सम्मानित कर दी विदाई।

rktvnews

5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment