RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

रामगढ़:अनिता देवीः महिला सशक्तिकरण और सफलता की उड़ान!

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)12 जून।झारखंड के गोला प्रखण्ड के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेटूलकला की रहने वाली अनिता देवी (पति- कपिलदेव महतो) की कहानी महिला सशक्तिकरण और साहस की एक जीती-जागती मिसाल है। अनिता देवी, एक समय अपने घर की चारदीवारी तक ही सीमित रहती थीं। पहले उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। घर में आय के सीमित साधन होने के कारण जीवन-यापन करना और 5 सदस्यों के परिवार कि दैनिक जरूरतों को पूरा करना एक बड़ी चुनौती थी। अनिता देवी घर से बाहर निकलकर कुछ करने में खुद को असमर्थ महसूस करती थीं, लेकिन उनके मन में हमेशा से अपने परिवार को इस गरीबी और मुश्किलों से बाहर निकालने की एक गहरी तड़प थी।
अनिता देवी के जीवन में परिवर्तन साल 02-05-2013 में आया जब ‘झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी’ (जेएसएलपीएस) के द्वारा गाँव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के तहत अनिता देवी दिनांक को गठित ‘दुर्गा महिला मंडल’ से जुडी। इस समूह में अनिता देवी सहित कुल 13 महिला सदस्य शामिल थीं। समूह से जुड़ने के बाद इन सभी महिलाओं ने मिलकर साप्ताहिक रूप से 10-10 रुपये की छोटी बचत करना शुरू किया। यह छोटी सी बचत अनिता देवी के लिए स्वावलंबन के रास्ते का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम साबित हुई, जिसने उनके भीतर आत्मविश्वास जगाया और उन्हें यह विश्वास दिलाया कि वह भी आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं।
समूह में नियमित बचत और बैठकों में भाग लेने के बाद अनिता देवी ने खुद का कुछ रोजगार शुरू करने का मन बनाया। उन्होंने अपने परिवार की आय बढ़ाने के लिए बकरी पालन और सब्जी खेती के क्षेत्र में कदम रखने का साहसिक निर्णय लिया। इस कार्य को शुरू करने के लिए पूंजी की आवश्यकता थी, जिसके लिए उन्होंने अपने समूह के समक्ष 20,000 रुपये के ऋण का प्रस्ताव रखा। समूह की बैठक में उनकी मांग पर विचार किया गया और उन्हें शुरुआती तौर पर 10,000 रुपये का ऋण मंजूर किया गया। अनिता देवी ने इस राशि का बेहद सूझबूझ और सही तरीके से इस्तेमाल करते हुए तीन बकरी खरीद कर बकरी पालन का व्यवसाय शुरू किया। वर्तमान समय में उनके पास 10 बकरियां है।
उनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत और लगन जल्द ही रंग लाने लगी। बकरियों के अच्छी तरह से लालन-पालन और फिर एक साल बाद उनकी बिक्री से अनिता देवी को अच्छी आमदनी हुई। इस निरंतर और स्थिर आय से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुई। अनिता देवी ने अपनी इसी कमाई से धीरे-धीरे अपनी पूंजी को और बढ़ाया और घर की सभी पुरानी और पारंपारिक खेती को छोड, वैज्ञानिक खेती करने लगी। आज के समय में अनिता देवी अपने इस बकरी पालन कि व्यवसाय और सब्जी खेती (आलू, बैगन, मिर्चा फरस्बिन, कच्चू आदि) से कमाई कर रही हैं। अगर सालाना आय की बात करें, तो वह साल भर में लगभग 100000 रुपये कि आय होती है।
इस सफलता का सबसे बड़ा और सकारात्मक प्रभाव उनके बच्चों के जीवन पर पड़ा है। अब उनके बच्चों का लालन-पालन बहुत ही अच्छे तरीके से हो रहा है। वे अपने बच्चों को एक अच्छे स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलवा पा रही हैं। इतना ही नहीं, आज अनिता देवी अपने परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए अच्छी-खासी बचत भी कर पा रही हैं, जो कभी उनके लिए सिर्फ एक सपना हुआ करता था।
आज अनिता देवी अपने गाँव और आस-पास के क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का ए बहुत बड़ा स्रोत बन चुकी हैं। उनकी भविष्य की योजनाएं भी बहुत स्पष्ट और बड़ी हैं। उनका सपना है कि वह आने वाले समय में अपने बकरी पालन और कृषि के कार्य को और भी बड़े पैमाने पर विस्तारित करें, ताकि वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत व बेहतर बना सकें। अपने जीवन में आए इस अभूतपूर्व बदलाव, आर्थिक आज़ादी और सफलता के लिए अनिता देवी जेएसएलपीएस का हृदय से धन्यवाद करती हैं, जिन्होंने सही समय पर उनका मार्गदर्शन किया और उन्हें घर की दहलीज से निकालकर एक सफल उद्यमी बनने के इस मुकाम तक पहुँचाया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री की भारत यात्रा पर खुशी जताई।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव को लोकसभा में वक्फ़ बिल पारित होने पर बधाई देकर धन्यवाद ज्ञापित किया

rktvnews

छत्तीसगढ़: रायपुर : जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कांकेर जिले की मासुलपानी पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर मिला द्वितीय पुरस्कार।

rktvnews

रामकथा युगों युगों से भारतीय संस्कृति को प्राण देती आयी है

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में मनाया गया सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस।

rktvnews

सीतामढ़ी:09 दिसम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment