RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह निर्विरोध बने एमएलसी, खुशी से झूमे लोग।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जून।बड़हरा प्रखंड के निवासी एवं भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार पवन सिंह के निर्विरोध बिहार विधान परिषद निर्वाचित होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है।
पवन सिंह के संगीत गुरु एवं चाचा अजीत सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे बड़हरा और भोजपुर जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पवन सिंह राजनीति के क्षेत्र में भी अपनी नई भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए समाज और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
वहीं, सरैया बाजार में पवन सिंह के करीबी समर्थक पवन राजा के नेतृत्व में मिठाइयां बांटी गईं। समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और खुशी का इजहार किया। बाजार में पूरे दिन जश्न का माहौल बना रहा तथा बड़ी संख्या में लोग इस खुशी में शामिल हुए।
क्षेत्र के युवाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। युवाओं का कहना है कि पवन सिंह की लोकप्रियता, संघर्षशील व्यक्तित्व और जनसरोकारों से जुड़ाव उन्हें जनता के बीच एक मजबूत पहचान दिलाता है। उनके एमएलसी बनने से क्षेत्र की समस्याओं और युवाओं की आवाज को और मजबूती मिलेगी।
बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बाजारों में समर्थकों द्वारा खुशी मनाई जा रही है तथा लोग पवन सिंह के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Related posts

आयुष कॉलेज,हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं ग्रामीण चिकित्सा मंच,आरा द्वारा वर्कशॉप ऑन डाइट और डिटॉक्स थेरेपी सह सम्मान समारोह आयोजित

rktvnews

भोजपुर:आरा सांसद लोकसभा के कृषि समिति की बैठक में हुए शामिल, किसान कल्याण हेतु दिए अहम सुझाव।

rktvnews

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया की प्रस्तुति।

rktvnews

यूएई नौसेना एसएमई प्रतिनिधिमंडल का 27 अगस्त से 01 सितंबर 2023 तक भारतीय नौसेना के प्रमुख केंद्रों का दौरा।

rktvnews

भोजपुर:एसडीओ ने लिया संभावित बाढ की तैयारी व कटाव का जायजा।

rktvnews

चतरा:नारकोटिक्स समन्वय केंद्र (NCORD) कि जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment