RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना अंतर्गत मुफ्त में बांटे जाएंगे फूड पैकेट, मुख्य सचिव कि अध्यक्षता में हुई वीसी!जिले में 81.819 करोड़ अनुमानित व्यय कि निविदा आमंत्रित, 2,52,530 परिवार होंगे लाभान्वित।

हनुमानगढ़/राजस्थान 02 जुलाई । राज्य के निवासियों को बढ़ती महंगाई के दौर में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना कि घोषणा की। उसे मूर्त रूप देने के लिए जिले में 81.819 करोड़ राशि कि निविदा आमंत्रित की गई है । इसी सिलसिले में पूर्व तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने रविवार को वीसी ली। जिले में कलक्ट्रेट सभागार से जिला कलक्टर रूक्मणि रियार, एडीएम प्रतिभा देवठिया, सीईओ अशोक असीजा, डीएसओ विनोद ढाल, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया और सहकारिता विभाग के अधिकारी जुड़े । अन्नपूर्णा योजना के टैंडर जिला स्तर पर जारी किए जा चुके है । संभवत 25 जुलाई से फूड पैकेट वितरण का कार्य शुरू किया जायेगा । इस योजना की मॉनिटरिंग सहकारिता विभाग कर रहा है।
डीएसओ विनोद ढाल ने बताया कि योजना में अंत्योदय, बीपीएल, स्टेट बीपीएल और एनएफएसए परिवारों का चयन किया गया है । जिले में 2,52,530 परिवार और कुल 9,97,255 सदस्य अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के दायरे में आते है, जिनमें से 2,49,365 परिवारों ने महंगाई राहत कैंपों में पंजीयन करवा लिया है । फूड पैकेट में उच्च गुणवत्ता का खास ख्याल रखा जाएगा, निविदा में भी फर्मों के लिए एफएसएसएआई, बीआईएस, एगमार्क, एफपीओ इत्यादि से प्रमाणित होना आवश्यक शर्त रखी गई है ।

फ्री फूड पैकेट में खाद्य सामग्री।

योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को राज्य सरकार द्वारा प्रति माह के राशन के साथ निःशुल्क दैनिक इस्तेमाल में होने वाली खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी । फूड पैकेट में एक किलो चना दाल, एक किलो चीनी, एक किलो आयोडीन युक्त नमक, एक लीटर रिफाइंड सोयाबीन खाद्य तेल, 100 ग्राम मिर्च पाउडर, 100 ग्राम धनिया पाउडर, 50 ग्राम हल्दी पाउडर दी जाएगी ।

Related posts

दरभंगा:सिंहवाड़ा के रामपुरा के एम.बी.डी. कॉलेज परिसर में प्रभारी डी.एम. के नेतृत्व में जन-संवाद का किया गया आयोजन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी स्व राम बहादुर सिंह व स्व पदमानंद सिंह ब्रह्मचारी की प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

अंडर 13 ओपन ओर बालिका प्रांतीय शतरंज प्रतियोगिता 4 से 6 अगस्त तक ,तैयारी पूरी।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 2 क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एक बीएसएल-3 प्रयोगशाला का शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुरी शोध एवं विकास ट्रस्ट ” द्वारा आहूत 05 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में जन्तर – मन्तर पर विशाल ” आक्रोश – प्रदर्शन ” के संदर्भ में एक विस्तारित बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment