RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी मुहिम: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रैली एवं रथ को दिखाई हरी झंडी।

उपायुक्त ने सभी को नशीले पदार्थों से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ दिलाई।

जिले को नशामुक्त बनाने सभी का सहयोग आपेक्षित:उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)10 जून।जिला प्रशासन द्वारा आज निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के खिलाफ एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। समाहरणालय परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने संयुक्त रूप से जागरूकता रैली और जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, पुलिस कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहियाओं को नशीले पदार्थों के सेवन न करने और समाज को नशामुक्त बनाने की सामूहिक शपथ भी दिलाई। साथ ही इस जागरूकता रैली में विभिन्न विभागों के कर्मियी, आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहियाओं ने भाग लिया। उन्होंने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर समाज को नशामुक्त बनाने के नारे लगाए और लोगों को जागरूक किया।
इसके अलावा इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मादक पदार्थों का बढ़ता दुरुपयोग आज के समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए एक गंभीर खतरा है। उन्होंने इस लड़ाई में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहियाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर महिलाओं और बच्चों के बीच काम करने वाले ये कर्मी समाज में सही संदेश पहुंचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों, ग्रामीण इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेगा। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को रोकने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध दवाओं के व्यापार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम जनता के साथ-साथ रैली में शामिल सेविकाओं और सहियाओं से भी अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

अबुवा सरकार का एक ही नारा नशामुक्त हो झारखंड हमारा..

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने सभी को शपथ दिलाते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते है तथा युवाओं की शक्ति समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते है। अतः यह अति आवश्यक है कि नशामुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवा जुड़ें। देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हम आज नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत एक जुट होकर प्रतिज्ञा करते है कि न केवल समुदाय, परिवार, मित्र, बल्कि स्वयं को भी नशामुक्त कराएँगे, क्योंकि बदलाव की शुरूआत अपने आप से होनी चाहिए। इसलिए आइए हम सब मिलकर अपने जिले/राज्य (झारखण्ड) को नशामुक्त कराने का दृढ़ निश्चय करें। मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि अपने देश को नशामुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर सम्भव प्रयास करूँगा।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कुमारी रंजना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित अधिकारी, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गिर सोमनाथ में विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित किया।

rktvnews

सुविज्ञ शिशु मंदिर विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच होली मिलन सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2024 का आयोजन।

rktvnews

जननायक कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ों व वंचितों के लिए किया काफी काम : मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार

rktvnews

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव को पोषण ट्रैकर ऐप के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार (नवाचार श्रेणी) प्रदान किया गया।

rktvnews

भोजपुर:आरा बार एसोसिएशन द्वारा होली मिलन आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री मोदी के हरित गतिशीलता विजन के अंतर्गत भारत ने पहली बार ई-ट्रक प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment