
बड़हरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जून।राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को बड़हरा प्रखंड मुख्यालय परिसर में पांच सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष जय राम यादव ने की। धरना के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर सरकार तक जनता की समस्याओं को पहुंचाने की मांग की गई।
धरना के दौरान वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति तथा व्याप्त भ्रष्टाचार को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। आम जनता बुनियादी सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी रामबाबू सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में आम लोगों का केवल शोषण हो रहा है, न तो जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है और न ही उनकी बात सुनी जा रही है।सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है, जिसके कारण लोगों में भारी आक्रोश है।सरकार पांच सूत्री मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है, तो 17 जून को जिला मुख्यालय पर व्यापक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, हकीम प्रसाद, रघुपति यादव, राजेश यादव, रामबाबू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
