RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)09 जून।उपायुक्त गढ़वा पशुपतिनाथ मिश्रा ने आज समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को उपायुक्त द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।
उक्त जनसुनवाई में मेराल प्रखंड के संगबरिया निवासी संजय कुमार ने आवेदन समर्पित करते हुए अपने ही गांव के ब्रह्मदेव साह पर आम रास्ता के भूमि को रैयती भूमि कह कर गलत तरीके से भवन निर्माण का कार्य किए जाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति का जमीन सड़क के किनारे है परंतु बाजबरदस्ती गलत तरीके से सड़क की भूमि के हिस्से पर भी भवन निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित अंचलाधिकारी को आवेदन दिया गया था, जिसके फलस्वरुप जाँचोपरांत निर्माण कार्य रोक दिए जाने की बात कही गई थी। परंतु ब्रह्मदेव साह द्वारा निर्माण कार्य नहीं रोका गया है। अतः उन्होंने उपायुक्त से उक्त मामले पर ससमय उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, ताकि आम रास्ता के भूमि पर अतिक्रमण नहीं किया जा सके।
सदर प्रखंड के कल्याणपुर निवासी जुबैर अंसारी ने नामांतरण के संबंध में अपना आवेदन समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि अंचल अधिकारी को नामांतरण हेतु आवेदन समर्पित किया गया था, जिसे विभिन्न कारण बताते हुए दाखिल खारिज अस्वीकृत कर दिया गया। तत्पश्चात भूमि सुधार उप समाहर्ता, गढ़वा के पास दाखिल खारिज हेतु अपील किया गया था। भूमि सुधार समाहर्ता द्वारा उक्त के संबंध में दाखिल खारिज करने हेतु आदेशित किया गया है परंतु बारंबार अनुरोध के बाद भी अंचल कार्यालय द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अतः उन्होंने अपने भूमि का नामांतरण कराने को लेकर अनुरोध किया है।
चिनिया प्रखंड के ग्राम सीदे निवासी ग्रामीण जनता- करीमन कोरवा, राजेश कोरवा, रेशमा देवी, चंदा समद आदि ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षरित आवेदन समर्पित करते हुए ग्राम पंचायत बेता के ग्राम सीदे में आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका के पद पर चुनाव कराने हेतु ग्रामसभा कराने का अनुरोध किया है। अपने आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के नहीं होने के कारण आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका के पद पर चुनाव हेतु ग्रामसभा का आयोजन नहीं कराया जा सका था।
ग्राम पंचायत बेता का ग्राम सीदे आदिम जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका का चयन नहीं होने के कारण इस क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं को पोषाहार नहीं मिल पा रहा है, जिससे गर्भवती महिलाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अतः ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका के चयन हेतु समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
मेराल प्रखंड के दुलदुलवा निवासी रामाधार साह ने आवेदन समर्पित करते हुए सड़क निर्माण में अधिग्रहित किए गए भूमि के विरुद्ध मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि चिरौंजिया से पचपड़वा तक भाया दुलदुलवा पथ निर्माण कार्य में उनकी भूमि अधिग्रहित की गई है, परन्तु जिला भू-अर्जन शाखा द्वारा आज तक ना उन्हें नोटिस मिला है और ना ही मुआवजा का भुगतान किया गया है। अतः उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए अधिग्रहित किए गए भूमि के विरुद्ध मुआवजा राशि भुगतान कराने का आग्रह किया है।
इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शेष अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री मिश्रा द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आमजनों से प्राप्त शिकायतों व समस्याओं को निष्पादित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गयें।

Related posts

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम का किया निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

चतरा:मेगा प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर समीक्षा, भूमि व संरचनागत समस्याओं के समाधान पर जोर।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 दिसंबर 25

rktvnews

डिश टीवी इस दिवाली एक करोड़ परिवारों के साथ मनाएगा जश्न, कार जीतने के मौके साथ मिलेंगे अन्य कई सुनिश्चित उपहार।

rktvnews

Leave a Comment