
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 6 जून। बिहार के भोजपुर जिला के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राकेश रंजन ओझा ने मुंबई मे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। विधायक राकेश रंजन ओझा ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बिहार आने का निमंत्रण दिया है। यूथ फाॅर डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा मुंबई मे आयोजित इंडिया 2047 कांक्लेव कार्यक्रम मे शामिल हुए विधायक राकेश रंजन ओझा। इंडिया 2047 कांक्लेव मे विधायक राकेश रंजन ओझा ने देश के युवाओं के बेहतर भविष्य एवं रोजगार से जुङे मुद्दों पर किये जा रहे सार्थक पहल एवं प्रयास पर चर्चा की।
