RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आजीविका मिशन की भूमिका महत्वपूर्ण : कलेक्टर प्रियंक मिश्रा

कलेक्टर ने किया बैरसिया अनुभाग का व्यापक भ्रमण, महिला समूहों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)03 जून।कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बुधवार को बैरसिया अनुभाग का व्यापक भ्रमण कर महिला सशक्तिकरण, पेयजल आपूर्ति, कौशल विकास और शिक्षा से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं संस्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत महिलाओं द्वारा किए जा रहे नवाचारों और आत्मनिर्भरता की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य लोगों को स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

महिला समूहों से संवाद कर जाना सफलता का सफर

भ्रमण की शुरुआत विकासखंड बैरसिया प्रशिक्षण केंद्र से हुई, जहां कलेक्टर श्री मिश्रा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत संकुल स्तरीय संगठनों (सीएलसी) की अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से सीधे संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली तथा उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि आजीविका मिशन केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने का अभियान है। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे स्वयं ऋण लेकर स्वरोजगार गतिविधियों का विस्तार करें, अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाएं और आर्थिक रूप से मजबूत बनें।
बैठक के दौरान महिलाओं ने ‘बैंक सखी’, ‘टैक्स सखी’ और ‘लखपति दीदी’ के रूप में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि मिशन से जुड़ने के बाद न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई है बल्कि परिवार और समाज में उनकी भूमिका भी सशक्त हुई है। कलेक्टर ने महिलाओं को वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल लेन-देन और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की ब्रांडिंग और विपणन पर विशेष ध्यान देने की बात कही ताकि उन्हें बेहतर बाजार और उचित मूल्य प्राप्त हो सके।

गांवों में शिक्षा और आजीविका को जोड़ने पर दिया जोर

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और आजीविका को एक-दूसरे से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस ग्राम में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से विद्यालयों के लिए परिवहन सुविधा प्रारंभ होगी, वे स्वयं वहां का दौरा करेंगे। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक नेतृत्व की भूमिका निभाने, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Related posts

गिरीडीह:नशा मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी जरूरी: उपायुक्त, रामनिवास यादव

rktvnews

भारत और जर्मनी ने बर्लिन में वैकल्पिक दवाओं पर तीसरे संयुक्त कार्यकारी समूह की बैठक में पारम्परिक दवाओं पर सहयोग को आगे बढ़ाया।

rktvnews

महाकुंभ प्रयागराज से संबंधित सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वाले 10 प्रकरणों में कुल 101 विभिन्न अकाउंट के विरुद्ध कार्यवाही।

rktvnews

भाकपा-माले ने रामनरेश राम की 13 वीं बरसी को संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

rktvnews

भोजपुर:पुण्यतिथि पर भिखारी ठाकुर को भारत रत्न देने की उठी मांग।

rktvnews

भोजपुर : राज्यपाल से मिले शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा

rktvnews

Leave a Comment