RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा में आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान का शुभारंभ।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जुलाई।भगवान महावीर मार्ग स्थित श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में श्री मुनिसंघ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान का शुभारंभ मंगलवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम आचार्य श्री 108 सुलभ सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य तथा ग्वालियर से पधारे प्रतिष्ठाचार्य रविकीर्ति शास्त्री के मंगल निर्देशन में प्रारंभ हुआ।
शुरुआत जिनेंद्र प्रभु के अभिषेक एवं पूजन के बाद भव्य घटयात्रा से हुई।कलश लेकर चंद्रप्रभु मंदिर से श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर तक शोभायात्रा निकाली। आचार्य श्री सुलभ सागर जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान गृहस्थ जीवन के ज्ञात-अज्ञात पापों के क्षय तथा आध्यात्मिक उन्नति का महत्वपूर्ण विधान है।
निलेश कुमार जैन ने बताया कि विधान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।समिति के सचिव अजय कुमार जैन ने बताया कि आचार्य श्री 108 सुलभ सागर जी महाराज का चातुर्मास इस वर्ष धर्मनगरी आरा में हो रहा है, जिसके दौरान आगामी चार महीनों तक विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

भक्ति और भक्त चार प्रकार के होते हैं : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

जी-20 राष्ट्राध्यक्षों का शिखर सम्मेलन आज दिल्ली में आरंभ।

rktvnews

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बक्सर जाने के क्रम में कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ किया भव्य स्वागत।

rktvnews

गोपालगंज:जिला निर्वाचन पदाधिकारी और एसपी ने वरीय पदाधिकारियों संग मतदान प्रतिशत बढ़ाने को ले मतदाताओं के बीच लगाया चौपाल।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नाबार्ड के 42वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप मे संबोधित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment