RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : वंचित विस्थापितों को जमीन मुहैया कराने को लेकर भाकपा (माले) का धरना आयोजित।

शाहपुर प्रखंड परिसर मे भाकपा माले का धरना

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 जुलाई। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया बांध पर शरण लिए हुए जवइनिया कटाव के वंचित विस्थापितों को जमीन मुहैया कराने को लेकर भाकपा (माले) के नेताओं तथा कार्यकर्ताओ द्वारा मंगलवार को शाहपुर प्रखंड परिसर मे एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना मे वक्ताओं ने कहा कि अंचल प्रशासन द्वारा  15 लोगों को गृह क्षति सूची मे नाम होने के बाद भी बिलौटी टाउनशिप मे तीन-तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध नहीं कराया गया है। जबकि 51 वंचित विस्थापित ऐसे हैं जिसको अंचल प्रशासन द्वारा आज तक विस्थापित सूची मे नाम दर्ज नही किया गया है। ऐसे वंचित भूमिहीन कटाव विस्थापित परिवार बांध पर शरण लिए हुए हैं। बरसात मे उनको मुसीबत झेलनी पङ रही है। ऐसे विस्थापित परिवार तिरपाल तथा झोपङी मे बांध के समतल जमीन पर परिवार के साथ जिंदगी गुजारने पर मजबूर हैं। सांप, बिच्छू और कीड़े मकोड़ों के निकलने से विस्थापित परिवार रात किसी तरह गुजार रहे हैं। बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने धरना स्थल पर जाकर कर मांगों से संबंधित सूची धरनार्थियों से लिया तथा सीओ आनंद प्रकाश को दिया। सीओ आनंद प्रकाश ने कहा कि जांच करा कर शेष जितने भी वंचित विस्थापित होगें उनको जमीन उपलब्ध कराया जायेगा। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता हरेंद्र सिंह तथा संचालन सुरेंद्र पासवान ने किया। इस अवसर पर शाहपुर नगर सचिव बैजू कुशवाहा, अशोक गोंड, झकड बिंद, रवींद्र बिन्द, गुडूडू जी, बबन गोंड, सियाराम गोंड, वार्ड पार्षद मुकेश चौधरी, मोहन गोंड, लीलावती देवी, सोनी देवी सहित कई नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के पशुओं में गांठदार त्वचा रोग (एलएसडी) के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।।

rktvnews

मारपीट मामले का आरोपी गया जेल।

rktvnews

छात्रों को न्यू इंडिया @ 2047 का खाका तैयार करना चाहिए”: उपराष्ट्रपति।

rktvnews

चतरा:7 प्रखंड के पंचायतों व नगर परिषद क्षेत्र में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बिहार: रोहतास: रोहतास जिले का अपना एक स्वर्णिम रहा है इतिहास: अवधेश नारायण सिंह

rktvnews

जंगल उजड़ते रहे और हिरण मरते रहे, पर मुक़दमा किस पर चले?

rktvnews

Leave a Comment