RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाढ़, सुखाड़ एवं लू से निपटने की तैयारियों की प्रभारी सचिव ने की समीक्षा।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 जून।भोजपुर जिले में संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं लू से बचाव की तैयारियों की समीक्षा हेतु मंगलवार को समाहरणालय सभागार में प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग-सह-प्रभारी सचिव, भोजपुर संतोष कुमार मल्ल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई पूर्व तैयारियों, उपलब्ध संसाधनों, राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रभारी सचिव को दी। इसके उपरांत प्रभारी सचिव द्वारा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संवेदनशील आबादी की पहचान कर ली गई है तथा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए नाव, लाइफ जैकेट, प्रशिक्षित गोताखोर, पॉलीथीन शीट, बाढ़ आश्रय स्थल और सामुदायिक रसोई जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र को 24×7 सक्रिय रखा गया है तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक दवाओं, एंबुलेंस एवं बोट एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। इसके अतिरिक्त बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
बैठक में तटबंधों की सुरक्षा, वर्षामापक यंत्रों की कार्यशीलता, एसडीआरएफ की पूर्व तैनाती तथा कृषि विभाग की आकस्मिक फसल योजना की भी समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान प्रभारी सचिव ने सभी अंचलों में सम्पूर्ति पोर्टल को अद्यतन करने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए 15 जून तक सभी लंबित प्रविष्टियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) को निर्देशित किया कि जिले के सभी क्षेत्रों में निर्बाध एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को शाहपुर प्रखंड के जवइनिया क्षेत्र में चल रहे बाढ़ निरोधात्मक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त लू एवं संभावित सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए पेयजल आपूर्ति, सार्वजनिक प्याऊ, स्वास्थ्य सुविधाओं, अग्निशमन व्यवस्था तथा जन-जागरूकता अभियानों की समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आमजन को किसी भी प्रकार की कठिनाई न होने देने तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को पूरी तत्परता के साथ बनाए रखने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सहयोग शिविर मे प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति से भी प्रभारी सचिव को अवगत कराया गया। पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा सहयोग शिविरों में प्राप्त प्रत्येक आवेदन की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए सभी स्तरों पर सतत समीक्षा की जा रही है। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा आवेदनों के निष्पादन की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
प्रभारी सचिव ने निर्देश दिया कि जिन आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है, उनके लाभुकों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क स्थापित कर यह सत्यापित किया जाए कि वे प्रदान की गई सेवा एवं समाधान से संतुष्ट हैं अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि केवल आवेदन निष्पादित कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी आवश्यक है कि लाभुक को वास्तविक रूप से सेवा का लाभ प्राप्त हुआ हो। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतों एवं आवेदनों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर प्रभारी उप विकास आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्ता भोजपुर, अपर समाहर्ता आपदा, सिविल सर्जन भोजपुर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उमरिया:गुड़ एवं पानी पिलाकर जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा, युवा मस्‍तिष्‍क के पोषण से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने हरिजन सेवक संघ, नई दिल्ली में सादगी, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के गांधीवादी आदर्शों के बारे में बताया।

rktvnews

भाकपा-माले ने रामनरेश राम की 13 वीं बरसी को संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

rktvnews

भोजपुर:नाबालिग छात्रा से दुष्कर्मी को फांसी हो: क्षत्रिय कल्याण संगठन

rktvnews

सारण:सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की फिराक में गए हवालात में 🤪

rktvnews

Leave a Comment