RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : सहयोग शिविर मे समस्याओं का किया गया निराकरण! शाहपुर के पंचायतों मे हुआ आयोजन।

सहयोग शिविर मे उपस्थित बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, पदाधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य लोग

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 03 जून। सरकार के निर्देश पर प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों मे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसी कङी मे भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों मे सहयोग शिविर आयोजित किया गया। प्रखंड के 6 तथा शाहपुर नगर पंचायत सहित सात पंचायतों मे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड के भरौली, सरना, खूटहाॅ, देवमलपुर बहुदरी, बिलौटी तथा सेमरिया पंचायत मे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसके अलावा शाहपुर नगर पंचायत मे भी सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। सहयोग शिविर मे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भू राजस्व, जन वितरण, नल, जल, आवास योजना, स्वास्थ्य, बिजली के अलावा जनहित से जुङे विभिन्न समस्याओं के संबंध मे आवेदन आये। जिसे संबंधित पदाधिकारी द्वारा निपटारा किया गया। अन्य मामलों के समाधान हेतू संबंधित विभाग मे आवश्यक  करवाई हेतू भेज दिया गया। भरौली पंचायत के वार्ड संख्या पांच मे जर्जर बिजली व्यवस्था मे सुधार की बात लोगों द्वारा रखी गई। मुखिया दिव्या मिश्रा तथा मुखिया प्रतिनिधि राजेश मिश्र ने बिजली विभाग के संबंधित पदाधिकारी से जर्जर तार बदलने की मांग की। इस संबंध मे विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। नगर पंचायत मे तीन मामले आये जिसका निदान जेई जयनंदन चौधरी द्वारा कराया गया। बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने सभी सहयोग शिविर का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने समस्याओं के समाधान पर विशेष रूप से बल दिया। जिन पंचायतों मे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया उनमे भरौली, सरना, बिलौटी, देवमलपुर बहदुरी, सेमरिया, खूटहाॅ पंचायत तथा शाहपुर नगर पंचायत शामिल है। सहयोग शिविर मे बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ आनंद प्रकाश, आरओ रश्मि सागर, नगर पंचायत बिहिया सह शाहपुर के कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार, जेई जयनंदन चौधरी, मुखिया दिव्या मिश्रा, मुखिया बलीराम यादव, मुखिया बीरबल सिंह, मुखिया भरत जी ओझा, मुखिया प्रतिनिधि राजेश मिश्रा, अजय सिंह, उज्जवल सिंह, मखिया प्रतिनिधि विष्णु, हरिशंकर चौबे, सहायक रितेश रंजन सहित कई पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बङी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:समाहरणालय सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोपाल:हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर।

rktvnews

बूंदाबांदी व बारिश ने पटना सहित बिहार के कई जिलों को किया प्रभावित।

rktvnews

भोजपुर:विश्वकर्मा मंदिर सतपहाडी़ में धुम धाम से हुई देव शिल्पी की पूजा।

rktvnews

शिवराज सिंह चौहान ने आईसीएआर द्वारा विकसित 25 फसलों की 184 नई किस्में राष्ट्र को किया समर्पित।

rktvnews

Leave a Comment